फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Gram Chikitsalaya Trailer out vinay pathak as doctor and amol parashar as main doctor

Gram Chikitsalaya Trailer: जारी हुआ 'ग्राम चिकित्सालय' का ट्रेलर, मजे में विनय पाठक, तो बुरे फंसे अमोल पराशर

Wed, 30 Apr 2025 12:22 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 30 Apr 2025 12:22 PM IST
सार

Gram Chikitsalaya Trailer: 'ग्राम चिकित्सालय' का ट्रेलर जारी किया जा चुका है। इसमें गांव की चिकित्सा व्यवस्था दिखाई गई है। सीरीज में हंसी का डोज है और भरपूर ड्रामा भी है।

विज्ञापन
Gram Chikitsalaya Trailer out vinay pathak as doctor and amol parashar as main doctor
अमोल पराशर, विनय पाठक - फोटो : इंस्टाग्राम @primevideoin

विस्तार

'ग्राम चिकित्सालय' सीरीज का ट्रेलर जारी हो चुका है। ट्रेलर को प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया पेज पर जारी किया है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि इसमें अमोल पराशर और विनय पाठक अहम रोल में हैं। दोनों ने डॉक्टर की भूमिका निभाई है। अमोल पराशर सरकारी डॉक्टर बने हैं तो वहीं विनय पाठक एक झोला छाप डॉक्टर बने हैं। ट्रेलर पर दर्शक अपना प्यार लुटा रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)


ट्रेलर में क्या है?
ट्रेलर में देखा जा सकता है कि छोला छाप डॉक्टर बने विनय पाठक लोगों का इंटरनेट पर सर्च करके इलाज करते हैं। एक महिला उनके पास इलाज कराने आती है। वह उसको इंटरनेट पर देखकर दवा देते हैं। 
इसके बाद ट्रेलर में अमोल पराशर को दिखाया जाता है जो ग्राम चिकित्सालय में आते हैं और लोगों से कहते हैं कि मैं आपका ग्राम चिकित्सक हूं। अगर आपको कोई भी बीमारी हो तो आप हमसे इलाज कराएं।
Rishi Kapoor: जब ऋषि कपूर ने की थी आलिया भट्ट की तारीफ, बोले- फिल्मों को लेकर उनकी पसंद...
 

Gram Chikitsalaya Trailer out vinay pathak as doctor and amol parashar as main doctor
ग्राम चिकित्सालय - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
ट्रेलर के बहाने गांव के लोगों की सोच
ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि अमोल पराशर घर-घर जाकर लोगों से पूछते हैं कि किसी को कोई बीमारी है क्या? कई दिनों तक ग्राम चिकित्सालय में कोई भी मरीज नहीं आता है। वहीं दूसरी तरफ झोला छाप डॉक्टर के यहां मरीजों की भीड़ लगी रहती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि गांव के लोग अमोल पराशर के खिलाफ हो जाते हैं। 
कुल मिलाकर कह सकते हैं कि सीरीज में गांव में ग्राम चिकित्सालय की हालत के बहाने स्वास्थ्य के प्रति गांव के लोगों की सोच दिखाई गई है।
Hrithik Roshan: पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लगाया ऋतिक पर आरोप, कहा- एक्टर के इवेंट में हुई बीफ पार्टी, कार्रवाई हो
 

लोगों को पसंद आ रहा ट्रेलर 
सोशल मीडिया पर ट्रेलर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि 'स्वागत है भितकंडी के चिकित्सालय में, जहां हंसने का मौका मिलेगा और ड्रामा भी।' कई यूजर्स को 'ग्राम चिकित्सालय' का ट्रेलर पसंद आ रहा है। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है 'लव यू अनमोल भैया।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'सब कुछ मिलेगा यहां।' एक और यूजर ने लिखा है 'यह बहुत मजेदार है।'

'ग्राम चिकित्सालय' के बारे में 
आपको बता दें कि 'ग्राम चिकित्सालय' को 'पंचायत' सीरीज के मेकर्स ने बनाया है। हाल ही में 'ग्राम चिकित्सालय' के मेकर्स ने इसका पोस्टर जारी किया था। इसमें अमोल पराशर और विनय पाठक को दिखाया गया था। 'ग्राम चिकित्सालय' सीरीज 9 मई को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed