फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Glenda Jackson Passed away Academy Award winner actress died at the age of 87 due to illness

दुखद: एकेडमी अवॉर्ड विनर ग्लेंडा जैक्सन का 87 की उम्र में निधन, लंदन में ली अंतिम सांस

Thu, 15 Jun 2023 07:14 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 15 Jun 2023 07:14 PM IST
सार

दो बार एकेडमी अवॉर्ड अपने नाम कर चुकीं एक्ट्रेस ग्लेंडा जैक्सन ने 87 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस ने लंदन स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। 
 

विज्ञापन
Glenda Jackson Passed away Academy Award winner actress died at the age of 87 due to illness
ग्लेंडा जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो बार एकेडमी अवॉर्ड अपने नाम कर चुकीं एक्ट्रेस ग्लेंडा जैक्सन का 87 की उम्र में निधन हो गया है। जैक्सन के एजेंट लियोनेल लर्नर ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। लर्नर के अनुसार, एक्ट्रेस बीते कुछ समय से उम्र संबंधी समस्या से जूझ रही थीं और इसी दौरान गुरुवार को उन्होंने अपने लंदन स्थित घर में आखिरी सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। 

विज्ञापन

ग्लेंडा जैक्सन का निधन

लियोनेल लर्नर ने बताया कि ग्लेंडा ने हाल ही में 'द ग्रेट एस्केपर' का फिल्मांकन पूरा किया, जिसमें माइकल केन उनके को-स्टार हैं। वर्ष 1936 में उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के बिरखेनहेड में जन्मीं जैक्सन ने लंदन में रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट से डिग्री हासिल की थी। वह 1960 और 70 के दशक के सबसे बड़े ब्रिटिश सितारों में से एक थीं, और 1971 में 'वीमेन इन लव' और 1974 में 'ए टच ऑफ क्लास' के लिए एकेडमी अवॉर्ड अपने नाम किया था। 

विज्ञापन


AR Rahman: इस फिल्म से एआर रहमान को निकालना चाहते थे मणिरत्नम, सिंगर के गाने ने निकाल दिए डायरेक्टर के आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति में भी दिया था अहम योगदान

ग्लेंडा जैक्सन ने महज 16 की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। उनकी पहली नौकरी एक मेडिकल स्टोर में थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में दिलचस्पी दिखाई और एक्टिंग की दुनिया का रुख किया। अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने के बाद ग्लेंडा ने ब्रिटिश सांसद के रूप में राजनीति में दूसरा करियर बनाया था। ग्लेंडा ने लेबर पार्टी के विधायक के रूप में 23 वर्ष बिताए। उन्होंने 1997 में प्रधान मंत्री टोनी ब्लेयर की पहली सरकार में परिवहन मंत्री के रूप में अपनी सेवा दी थी। 


Animal: 'एनिमल' के मेकर्स से हुई यह बड़ी चूक, भड़के गीतकार समीर अनजान ने जमकर लगाई क्लास

इंडस्ट्री में शोक की लहर 

जैक्सन का वर्ष 2003 में इराक पर हमले को लेकर ब्लेयर से मतभेद हो गया था। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की अनुमति के बिना अमेरिका के नेतृत्व वाले युद्ध में शामिल होने के ब्लेयर के फैसले ने उन्हें बहुत शर्मिंदा किया। वहीं, जैक्सन ने 2015 में संसद छोड़ने के बाद एक्टिंग में वापसी की और कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहीं। एक्ट्रेस के निधन की खबर से फैंस समेत इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed