फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Gaza documentary NAZA to stream for free after its global theatre release

नाजा: मुफ्त में देख सकेंगे गाजा युद्ध पर बनी डॉक्यूमेंट्री, निर्देशक ने दी अहम जानकारी, जानें कब होगी रिलीज?

Fri, 25 Sep 2026 02:21 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 25 Sep 2026 02:21 PM IST
सार

 Naza Documentary Free streaming: फिल्म 'नाजा' की रिलीज पर हुए विवाद के बाद फिल्म सितंबर के महीने में रिलीज होने जा रही है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म की फ्री स्ट्रीमिंग की जाएगी। जानें क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Gaza documentary NAZA to stream for free after its global theatre release
'नाजा' के राइटर, डायरेक्टर-प्रोड्यूसर - फोटो : साभार@imdb

विस्तार

डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'नाजा' जल्द वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली है। इसके पहले मेकर्स ने फैंस को एक और खुशखबरी दी है। फिल्म अपनी रिलीज के बाद बिना किसी शुल्क के दिखाई जाएगी। जानें क्या बोले फिल्म के निर्देशक? 

विज्ञापन


निर्देशक ने पोस्ट कर क्या दी जानकारी? 
फिल्म 'नाजा' में गाजा युद्ध के दौरान की स्थितियों को दिखाया गया है। फिल्म 28 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके बाद इसे फ्री में स्ट्रीम किया जाएगा। 'नाजा' के निर्देशक युवल अब्राहम ने अपने एक्स हैंडल पर डॉक्यूमेंट्री की मुफ्त वैश्विक स्ट्रीमिंग की घोषणा करते हुए कहा कि यह निर्णय डॉक्यूमेंट्री में लोगों की रुचि और इसके महत्व को देखते हुए लिया गया है। ‘लोगों की रुचि और इसके महत्व को देखते हुए, मैंने और राहेल ने द गार्जियन के साथ मिलकर यह निर्णय लिया है कि फिल्म 'नाजा' ऑनलाइन मुफ्त में, बिना किसी समय सीमा के उपलब्ध होगी, ताकि हर व्यक्ति इसे और सैनिकों की गवाही देख सके। यह कुछ हफ्तों में, नवंबर में, हमारी तय की गई सबसे पहली तारीख पर होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इजराइल से किया है संपर्क 
आगे अपनी पोस्ट में  निर्देशक युवल अब्राहम ने कहा, ‘हमने इज़राइल के सिनेमाघरों से संपर्क किया है और उन्हें फिल्म मुफ्त में देने की पेशकश की है, इस उम्मीद में कि यह देश में अभी से प्रदर्शित हो जाएगी, साथ ही दुनिया भर के सिनेमाघरों में भी। इसे छिपाने के उद्देश्य से की जा रही भारी हिंसा के बावजूद इसका प्रदर्शन एक साहसिक निर्णय होगा। मुझे पता है कि फिल्म देखने की बहुत मांग है, और मुझे उम्मीद है कि इस तरह, हर कोई इसे जल्द ही देख पाएगा, चाहे सिनेमाघरों में या कुछ हफ्तों में ऑनलाइन।’
 

Gaza documentary NAZA to stream for free after its global theatre release
निर्देशक युवल अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों विवादित है फिल्म 'नाजा' ? 

फिल्म ‘नाजा’ को लेकर बीते दिनों काफी विवाद हुआ था। जिसका मुख्य कारण डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया कंटेंट था। 

  • नाजा डॉक्यूमेंट्री मे गाजा में फिलिस्तीनी नागरिकों के इजराइल द्वारा सुनियोजित सामूहिक नरसंहार के पीछे की योजनाओं को विस्तार से दर्शाती है।
  •  इजराइल के तेल अवीव की छतों पर रात में गुप्त रूप से फिल्माया गया था।
  • इसमें 24 इजराइली सैन्य खुफिया अधिकारियों और सैनिकों के साथ किए गए महत्वपूर्ण साक्षात्कार शामिल हैं। 
  •  फिल्म का निर्देशन युवल अब्राहम पहले भी अपनी एक डॉक्यूमेंट्री 'नो अदर लैंड' के लिए अवॉर्ड जीत चुके है। 
  • इस डॉक्यूमेंट्री में दक्षिणी वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों को उनके घरों से जबरन निकालने के लिए इजरायली सरकार के प्रयासों को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed