Gauri Khan: पैपराजी को देखकर भड़कीं गौरी खान? बेटी सुहाना की तस्वीरें लेने से किया मना
Gauri Khan Avoids Paparazzi: मशहूर इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान हाल ही में अपनी बेटी सुहाना खान के साथ दिल्ली पहुंचीं। यहां एयरपोर्ट पर जैसे ही गौरी ने मीडिया के कैमरों को देखा, वो एकदम सावधान हो गईं और सुहाना की तस्वीरें खींचने से उन्होंने साफ मना कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान और बेटी सुहाना खान बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान मीडिया के कैमरों को देखते ही गौरी ने कड़ा रुख अपना लिया और सुहाना की तस्वीरें खीचने से तुरंत मना कर दिया। गौरी की तरफ से इस तरह के बर्ताव से हर कोई दंग रह गया।
दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए गौरी-सुहाना
दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार को एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब शाहरुख खान की पत्नी और मशहूर इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आईं। लेकिन इस बार दोनों कैमरों से दूर रहने की पूरी कोशिश करती दिखीं। गौरी जहां पैपराजी को सुहाना की तस्वीरें लेने से रोकती नजर आईं, वहीं सुहाना ने भी मीडिया से दूरी बनाए रखी। पैपराजी पेज ताहिर जासूस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर गौरी का वीडियो शेयर किया गया है।
विज्ञापन विज्ञापन
पैपराजी पर भड़क गईं गौरी?
गौर करने वाली बात यह रही कि जैसे ही कुछ फोटोग्राफर्स ने सुहाना की तस्वीर खींचने की कोशिश की, गौरी ने तुरंत उन्हें रोक दिया। वीडियो में साफ देखा गया कि गौरी कैमरे के सामने आकर खुद आगे बढ़ीं और पैपराजी से साफ-साफ कह दिया कि वो तस्वीरें ना लें।
ये खबर भी पढ़ें: Hera Pheri 3: परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ से अलग होने के बाद दिया फैंस को खास मैसेज, वायरल हुई तस्वीर
कैजुअल लिक में दिखीं गौरी खान
एयरपोर्ट पर गौरी खान कैज़ुअल लुक में दिखीं। उन्होंने ढीली जींस, सफेद टॉप और एक सफेद जैकेट पहन रखी थी। सुहाना भी बेहद सादगी भरे लेकिन स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट और जींस पहनी हुई थी, साथ ही एक नीले बैग से अपने लुक में कलर ऐड किया। दोनों ने डार्क सनग्लासेज से अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की, जिससे साफ लग रहा था कि वो मीडिया से बचना चाह रही थीं।
इवेंट के लिए दिल्ली पहुंचीं गौरी
गौरी इस बार दिल्ली अपने होमटाउन एक खास इवेंट के लिए आई थीं। उन्होंने अपने डिजाइन स्टूडियो 'गौरी खान डिजाइन्स' के एक्सपीरियंस सेंटर की शुरुआत की। बता दें कि गौरी ने करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रणबीर कपूर जैसे सेलेब्स के घर डिजाइन किए हैं। वो रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की सह-संस्थापक भी हैं और 'मैं हूं ना' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी फिल्मों में अपना योगदान दे चुकी हैं।
शाहरुख की किंग में नजर आएंगी सुहाना
वहीं, सुहाना खान की बात करें तो उन्होंने पिछले साल 'द आर्चीज' के साथ एक्टिंग डेब्यू किया था, जिसे जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया था। अब वो अपने पिता शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में दिखाई देंगी। पहले इस फिल्म को सुजोय घोष डायरेक्ट करने वाले थे, लेकिन अब इसकी कमान सिद्धार्थ आनंद ने संभाली है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन जैसे बड़े सितारे के शामिल होने की भी खबर है।