{"_id":"6612509c8727e0465d0c6735","slug":"gangu-ramsay-passed-away-know-about-the-veteran-cinematographer-career-and-life-in-details-2024-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gangu Ramsay Passed Away: नहीं रहे दिग्गज सिनेमैटोग्राफर गंगू रामसे, लंबी बीमारी के बाद रविवार को निधन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Gangu Ramsay Passed Away: नहीं रहे दिग्गज सिनेमैटोग्राफर गंगू रामसे, लंबी बीमारी के बाद रविवार को निधन
Sun, 07 Apr 2024 01:21 PM IST
शुभम शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम शर्मा
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:21 PM IST
सार
बीते एक माह से स्वास्थ्य समस्याएं काफी बढ़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह 8 बजे उन्होंने आखिरी सांस लीं।
विज्ञापन
गंगू रामसे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज सिनेमैटोग्राफर गंगू रामसे का रविवार को निधन हो गया। गंगू लंबे वक्त से बीमार थे और बीते एक माह से स्वास्थ्य समस्याएं काफी बढ़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह 8 बजे इंडस्ट्री के दिग्गज सिनेमैटोग्राफर ने 83 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
50 से अधिक फिल्मों में की सिनेमैटोग्राफी
गंगू रामसे चर्चित रामसे ब्रदर्स में से एक प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर और फिल्म निर्माता एफ.यू. रामसे के दूसरे बड़े बेटे थे। पिता की ही तरह गंगू रामसे भी एक बेहतरीन सिनेमैटोग्राफर थे, जिन्होंने सिने जगत पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने रामसे ब्रदर्स के बैनर तले 50 से अधिक फिल्मों में सिनेमैटोग्राफी की। इनमें 'वीराना', 'पुराना मंदिर' और 'बंद दरवाजा', 'दो गज जमीन के नीचे', 'सामरी', 'तहखाना', 'पुरानी हवेली' और 'ऋषि कपूर' के साथ 'खोज' जैसी क्लासिक फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन सितारों के साथ भी किया काम
गंगू रामसे ने सैफ अली खान की पहली फिल्म 'आशिक आवारा' के लिए भी काम किया। इसके अलावा उन्होंने अक्षय कुमार के साथ कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, जिनमें खिलाड़ियों का खिलाड़ी, सबसे बड़ा खिलाड़ी, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। फिल्मों के साथ-साथ गंगू रामसे ने टीवी पर भी अपनी गहरी छाप छोड़ी। खासतौर पर जी के हॉरर शो के साथ उन्होंने आठ साल से अधिक समय तक काम किया। इसके अलावा उन्होंने 'सैटरडे सस्पेंस', 'नागिन' और 'जिम्बों' के लिए भी काम किया। उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में विष्णु वर्धन जैसे चर्चित अभिनेता के साथ भी काम किया।
Rajesh Khanna: काका के लिए परवीन बाबी खूब बनीं साकी, राजेश खन्ना की शराब पीने की आदतों का दिलचस्प खुलासा