फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Football star David Beckham receives Hollywood Walk of Fame star Tom Cruise attends ceremony

फुटबॉल के दिग्गज डेविड बेकहम को मिला हॉलीवुड 'वॉक ऑफ फेम' स्टार; अभिनेता टॉम क्रूज ने तारीफ में कही ये बात

Sat, 13 Jun 2026 11:12 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 13 Jun 2026 11:12 AM IST
सार

David Beckham Got Hollywood Walk of Fame star: फुटबॉल के दिग्गज डेविड बेकहम को हॉलीवुड  'वॉक ऑफ फेम' स्टार मिला है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे 2,849वें शख्स बन गए हैं।

विज्ञापन
Football star David Beckham receives Hollywood Walk of Fame star Tom Cruise attends ceremony
डेविड बेकहम के साथ टॉम क्रूज - फोटो : इंस्टाग्राम-@davidbeckham

विस्तार

डेविड बेकहम को बीते दिन यानी 12 जून 2026 को लॉस एंजिल्स में प्रतिष्ठित हॉलीवुड 'वॉक ऑफ फेम' स्टार से सम्मानित किया गया। उन्हें खेल मनोरंजन श्रेणी में यह सम्मान मिला है। इस मौके पर हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज ने डिवेड बेकहम की दिल खोलकर तारीफ की। टॉम ने डेविड के सफर को 'हॉलीवुड स्टोरी' कहा।

विज्ञापन

Football star David Beckham receives Hollywood Walk of Fame star Tom Cruise attends ceremony
डेविड बेकहम अपने परिवार के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम-@davidbeckham

डेविड बेकहम का परिवार रहा मौजूद
फुटबॉल के पूर्व स्टार डेविड बेकहम को शुक्रवार को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार मिला। इसे हासिल करे वाले वे 2,849वीं शख्सियत हैं। इस मौके पर उनकी पत्नी विक्टोरिया बेकहम और उनके बच्चे- रोमियो बेकहम, क्रूज बेकहम और बेटी हार्पर बेकहम भी उनके साथ मौजूद थे। फुटबॉल स्टार ने अपने पूरे करियर के दौरान लगातार साथ देने के लिए अपने परिवार के प्रति प्यार और आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेविड बेकहम ने साझा किया पोस्ट
डेविड बेकहम ने आज शनिवार को एक पोस्ट साझा कर बीते दिन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में डेविड के परिवार के अलावा अभिनेता टॉम क्रूज भी नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ डेविड ने लिखा है, 'यह दिन मैं कभी नहीं भूलूंगा। @हॉलीवुडचैंबरऑफकॉमर्स का शुक्रिया। मेरे दोस्त का यहां मेरे साथ होने के लिए और मेरी पत्नी विक्टोरिया और प्यारे बच्चों का उनके प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। लॉस एंजिल्स मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं यहां इस सपने के साथ आया था कि अमेरिका में सॉकर का भविष्य कैसा हो सकता है..., जिस खेल से मुझे प्यार है, उसे आगे बढ़ाने में मैंने जो योगदान दिया, उसके लिए पहचान मिलना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। जिस दिन USA में वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है, उसी दिन यह जश्न मनाना बहुत शानदार है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by David Beckham (@davidbeckham)


विज्ञापन

टॉम क्रूज ने क्या कहा?
डेविड बेकहम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी टॉम क्रूज के साथ एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ लिखा है, 'यहां मौजूद होने के लिए शुक्रिया'। साथ में रेड हार्ट इमोजी बनाया है। हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम सेरेमनी डेविड बेकहम के करियर का एक और अहम पड़ाव है। वॉक ऑफ फेम की प्रोड्यूसर एना मार्टिनेज ने फ़ुटबॉल और पॉपुलर कल्चर में बेकहम के योगदान की तारीफ की। टॉम क्रूज ने भी डेविड बेकहम की तारीफ की और कहा कि बेकहम की विरासत सिर्फ ट्रॉफी और रिकॉर्ड तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने कहा, 'आज हम उसी असर का जश्न मना रहे हैं। यह सिर्फ एक शानदार करियर नहीं, बल्कि ऐसी विरासत है, जिसने खेल की दिशा ही बदल दी। लेकिन डेविड की कहानी को जो चीज सच में खास बनाती है, वह सिर्फ यह नहीं है कि आज वह किस मुकाम पर हैं, बल्कि यह है कि उनकी कहानी की शुरुआत कैसे हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed