फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Flute Wizard Ronu Majumdar pt Harshad Kanetkar Bhajan Samrat Anup Jalota Pays Tribute To Ustaad Zakir Husain

Zakir Hussain: पंडित रोनू मजूमदार-अनूप जलोटा ने दी जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि, हर्षद कानेटकर ने भी जताया शोक

Mon, 16 Dec 2024 10:44 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 16 Dec 2024 10:44 PM IST
सार

Zakir Hussain: तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का आज निधन हो गया। कई क्षेत्रों की हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं। अब पंडित रोनू मजूमदार, अनूप जलोटा और हर्षद कानेटकर ने भी शोक जताया है। 
 

विज्ञापन
Flute Wizard Ronu Majumdar pt Harshad Kanetkar Bhajan Samrat Anup Jalota Pays Tribute To Ustaad Zakir Husain
दिवंगत जाकिर हुसैन - फोटो : इंस्टाग्राम@zakirhq9

विस्तार

तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का 16 दिसंबर, सोमवार की सुबह को निधन से संगीत जगत आज शोक में है। बांसुरी वादक पंडित रोनू मजूमदार ने तबला वादक को श्रद्धांजलि दी। रोनू मजूमदार ने जाकिर हुसैन के साथ कई एल्बमों में काम किया है और विभिन्न संगीत कार्यक्रमों के लिए मंच साझा किया है।

विज्ञापन

Flute Wizard Ronu Majumdar pt Harshad Kanetkar Bhajan Samrat Anup Jalota Pays Tribute To Ustaad Zakir Husain
बांसुरी वादक पंडित रोनू मजूमदार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रोनू मजूमदार ने दी जाकिर को श्रद्धांजलि
पंडित रोनू मजूमदार का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में बांसुरी के जादूगर ने जाकिर हुसैन के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने खुद बनाए गए वीडियो में कहा, 'आज संगीत जगत के लिए बहुत दुखद दिन है कि जाकिर हुसैन हमारे बीच नहीं रहे। हमारे जाकिर भाई, जिन्हें हर कोई अपना मानता था, वह कितने महान कलाकार थे, ये कल्पना से परे है। वो सभी को अपने पास बिठाते थे। पूरे परिवार से मेरी बहुत सारी यादें जुड़ी हैं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं। मैं आपको हमेशा याद करूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Flute Wizard Ronu Majumdar pt Harshad Kanetkar Bhajan Samrat Anup Jalota Pays Tribute To Ustaad Zakir Husain
भजन गायक अनूप जलोटा-दिवंगत जाकिर हुसैन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनूप जलोटा ने साझा कीं जाकिर हुसैन के साथ यादें
भजन गायक अनूप जलोटा ने तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन के बाद उनके साथ बिताए अपने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने उन्हें एक विनम्र अंतरराष्ट्रीय कलाकार कहा। उन्होंने कहा, 'जाकिर हुसैन सिर्फ भारत के कलाकार नहीं थे। वह एक अंतरराष्ट्रीय कलाकार थे। चाहे बैंड ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान, इंग्लैंड, अमेरिका या अफ्रीका का हो, वह हर बैंड में हीरो हुआ करते थे। वह पूरी दुनिया के कलाकार बन गए। वो एक अद्भुत इंसान थे और बहुत विनम्र थे। वह मुझसे दो साल बड़े थे, इसलिए मैं उनके पैर छूता था और जैसे ही मैं उनके पैर छूता था, वह मेरे पैर छूते थे। यह उनका स्वभाव था, वह एक महान इंसान थे। मैं कहना चाहूंगा कि ऐसा कलाकार दोबारा नहीं आएगा।'

विज्ञापन

Flute Wizard Ronu Majumdar pt Harshad Kanetkar Bhajan Samrat Anup Jalota Pays Tribute To Ustaad Zakir Husain
तबला वादक हर्षद कानेटकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हर्षद कानेटकर ने जताया दुख
तबला वादक हर्षद कानेटकर ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'आज पूरे संगीत जगत के लिए बेहद दुखद और विनाशकारी दिन है कि हमने सदी के महानतम तबला वादक जाकिर हुसैन को खो दिया। जाकिर हुसैन सिर्फ एक महान तबला वादक नहीं थे, बल्कि वह एक अद्भुत, बेहद महान, दयालु इंसान थे। और यही तो हम जब भी उनको देखते थे तो हमेशा स्टेज पर उनको देखते थे, सुनते थे। हमने उनके संगीत में उनके प्रदर्शन में उस तरह की महानता का अनुभव किया है। मुझे उनके साथ इतना समय बिताने का अवसर मिला और मैंने संगीत में बहुत सी चीजें सीखीं और उनके महान व्यक्तित्व की महानता के बारे में भी सीखा। मैं उनकी यात्रा के लिए प्रार्थना करता हूं और उनके पूरे परिवार और पूरे संगीत जगत को ताकत देने की प्रार्थना करता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed