{"_id":"6ae055754f4ca21f3b0ed35c","slug":"fauzi-controversy-subhas-chandra-bose-s-grandnephew-calls-for-prabhas-movie-teaser-to-be-taken-down-2026-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फौजी: रिलीज से पहले प्रभास की फिल्म को लेकर क्यों मचा हंगामा? नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार ने उठाए सवाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
फौजी: रिलीज से पहले प्रभास की फिल्म को लेकर क्यों मचा हंगामा? नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार ने उठाए सवाल
Tue, 27 Oct 2026 01:11 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:11 PM IST
सार
- प्रभास की फिल्म 'फौजी' को रिलीज होने में अभी समय है, लेकिन यह अभी से विवादों में आ गई है।
- दरअसल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार के सदस्य ने इसके टीजर पर आपत्ति जताई है।
- उन्होंने पुराना टीजर हटाकर नए टीजर को जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
फौजी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साउथ सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म 'फौजी' का टीजर विवादों में घिर गया है। स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार के सदस्य चंद्र कुमार बोस ने फिल्म में ऐतिहासिक घटनाओं को दिखाने के तरीके पर आपत्ति जताई है। उन्होंने फिल्म के मेकर्स से मौजूदा टीजर हटाकर नया टीजर जारी करने की मांग की है।
फिल्म 'फौजी' का टीजर 'फाइल नंबर 25' नाम से 23 अक्तूबर को प्रभास के 47वें जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया था। हनु राघवपुडी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के टीजर की शुरुआत 1942 में बर्लिन से होती है। वहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस और एडोल्फ हिटलर के बीच काल्पनिक बातचीत दिखाई गई। इसके बाद प्रभास को एक सुपरस्पाई के रूप में दिखाया गया, जो ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ता है।

Trending Videos
प्रभास की फिल्म फौजी
- फोटो : सोशल मीडिया
टीजर को लेकर क्यों हुआ विवाद?
बता दें कि फिल्म 'फौजी' के टीजर में असली ऐतिहासिक किरदारों को काल्पनिक कहानी के साथ दिखाने पर यह विवाद शुरू हुआ है। चंद्र कुमार बोस ने अब टीजर हटाने और नया वर्जन जारी करने की मांग का समर्थन किया है।
यह विवाद तब शुरू हुआ, जब सामाजिक और राजनीतिक नेता सुपर्णो सत्पथी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का टीजर शेयर किया। उन्होंने सवाल उठाया कि काल्पनिक कहानी में ऐतिहासिक किरदारों को शामिल करना कितना सही है।
सत्पथी ने पोस्ट में लिखा, 'प्रिय हनु राघवपुडी गरु, अगर इस टीजर को एक शब्द में बताना हो तो यह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। लेकिन इतिहास के साथ कल्पना मिलाना अच्छा विचार नहीं। फिर भी 19 मार्च, 2027 को रिलीज होने वाली फिल्म के लिए शुभकामनाएं। नेताजी जिंदाबाद, जय हिंद।'

- फोटो : यूट्यूब
चंद्र कुमार ने मेकर्स से की ये मांग
इसके बाद चंद्र कुमार बोस ने सत्पथी के पोस्ट को एक्स पर दोबारा शेयर करते हुए उनकी मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि फिल्म में इतिहास और कल्पना को मिलाने से ऐतिहासिक तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया जा सकता है।
चंद्र कुमार बोस ने लिखा, 'इतिहास के साथ कल्पना को मिलाना अपराध है। मुझे उम्मीद है कि हनु राघवपुडी और उनकी टीम इस टीजर को हटा देंगे और नया टीजर जारी करेंगे। साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश न किया जाए। उम्मीद है कि प्रभास भी इसे पढ़ेंगे।' उन्होंने अपने पोस्ट में प्रभास को भी टैग करते हुए उम्मीद जताई कि अभिनेता उनकी बात पर ध्यान देंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म 'फौजी'?
- हनु राघवपुडी ने फिल्म 'फौजी' का निर्देशन किया हैं।
- इसे मैत्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है, जबकि टी-सीरीज फिल्म्स इसे प्रस्तुत कर रही है।
- वहीं, इस फिल्म के निर्माता नवीन येरनेनी, वाई रवि शंकर और भूषण कुमार हैं।
- प्रभास की यह फिल्म 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।