फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Fatal attack on Hollywood actor Charlie Sheen at Malibu home suspect arrested know the details

Charlie Sheen: चार्ली शीन पर घातक हमला, एडल्ट स्टार के साथ संबंधों को लेकर विवादों में घिरे थे हॉलीवुड एक्टर

Sat, 23 Dec 2023 10:34 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sat, 23 Dec 2023 10:34 AM IST
सार

हॉलीवुड स्टार चार्ली शीन मशहूर एक्टर मार्टिन शीन के बेटे हैं, जिनकी छवि हॉलीवुड में एक बैड बॉय की रही है। उन्हें टीवी के शो 'स्पिन सिटी' और 'टू एंड ए हॉफ मेन' के लिए भी जाना जाता है। 

विज्ञापन
Fatal attack on Hollywood actor Charlie Sheen at Malibu home suspect arrested know the details
Charlie Sheen - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवु़ड के मशहूर अभिनेता चार्ली शीन घातक हमले का शिकार हो गए। 'टू एंड ए ऑफ मेन' स्टार चार्ली पर उनके लग्जरी मालिबू घर में घातक हथियार से हमला हुआ। हमला एक महिला ने किया, जो उनकी पड़ोसी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उस पर मारपीट और चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला उनके घर में जबरन घुस गयी और एक्टर पर घातक हथियार से हमला कर दिया। हालांकि, इस हमले में एक्टर को ज्यादा चोट नहीं आई है और फिलहाल वो ठीक हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

इससे पहले भी हुआ था विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी इलेक्ट्रा श्रॉक (47) एक्टर चार्ली शीन की पड़ोसी है, जो जबरदस्ती उनके घर में घुस आई और एक्टर पर घातक हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी महिला ने उनके कपड़े फाड़ दिए और उनका गला दबाने का भी प्रयास किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर तुरंत पैरामेडिकल की टीम पहुंची और एक्टर की जांच और इलाज किया। बताया जा रहा है कि यह कोई पहली बार नहीं था जब उनका अपने पड़ोसी से विवाद हुआ हो। इससे पहले भी शीन की कार पर लिक्विड पदार्थ फेंकने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्न अभिनेत्रियों के साथ संबंधों की वजह से विवादों में घिरे थे शीन
गौरतलब है कि 58 वर्षीय एक चार्ली शीन मशहूर एक्टर मार्टिन शीन के बेटे हैं, जिनकी छवि हॉलीवुड में एक बैड बॉय की रही है। वह मादक पदार्थों के सेवन और एडल्ट अभिनेत्रियों के साथ अपने संबंधों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। बता दें कि 'चार्ली प्लाटून', 'वॉल स्ट्रीट', और 'यंग गन्स' जैसे कई चर्चित फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्हें टीवी के शो स्पिन सिटी और टू एंड ए हॉफ मेन के लिए भी जाना जाता है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed