फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Farhana bhatt and abhishek bajaj fight in bigg boss 19 new promo released

Bigg Boss 19: जब सो रहे थे अभिषेक, तो फरहाना ने की ऐसी करतूत; घर में मचा बवाल, कैप्टन ने कहा- जो करना है कर लो

Wed, 01 Oct 2025 03:57 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 01 Oct 2025 03:57 PM IST
सार

Bigg Boss 19 Promo: हाल ही में बिग बॉस 19 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें फरहाना भट्ट ने अभिषेक बजाज के साथ ऐसी हरकत की, जिससे घर में बवाल मच गया। जानिए क्या हुआ।

विज्ञापन
Farhana bhatt and abhishek bajaj fight in bigg boss 19 new promo released
अभिषेक बजाज और फरहाना भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बिग बॉस 19 में आए दिन तमाशा हो रहा है। कभी कोई किसी से हाथापाई कर रहा है, तो किसी को भला-बुरा कह रहा है। अब शो का नया प्रोमो सभी दर्शकों का ध्यान खींच रहा है, क्योंकि इसमें फरहाना और अभिषेक के बीच जोरदार बहस होती दिख रही है। आइए जानते हैं आखिर क्या हुआ। 

विज्ञापन

फरहाना ने सोते हुए अभिषेक पर फेंका पानी
बिग बॉस 19 शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें दिखता है कि अभिषेक बजाज सोते हुए दिख रहे हैं, तभी फरहाना भट्ट आती हैं और बोतल से पानी लेकर उनपर फेंक देती हैं। इसके बाद अभिषेक ने गुस्से में कहा, ‘पानी डालने की जरूरत नहीं है।’ इसपर फरहाना ने कहा, ‘मेरी मर्जी मैं क्या करूंगी।’

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


अशनूर ने किया फरहाना का विरोध
आगे प्रोमों में फरहाना की मेरी मर्जी वाले बयान का अशनूर कौर ने विरोध किया। उन्होंने कहा, ‘मेरी मर्जी कुछ नहीं होता है फरहाना।’ इसके आगे फरहाना ने अशनूर से कहा, ‘तो तुम वॉचमैन बनो उन्हें जगाने के लिए।’ फिर अशनूर ने फरहाना को पर्सनल चीजों को बीच में लाने के लिए मना किया, लेकिन फरहाना ने कहा कि पांच लोगों को जो करना है कर लें, वो किसी से नहीं डरतीं।

यह खबर भी पढ़ें: Rajvir Jawanda: एमी विर्क ने दी राजवीर जवंदा की हेल्थ अपडेट, फोटो शेयर कर बोले- ‘ऊपर वाला कृपा दिखा रहा है…’


क्या है इस बार 'बिग बॉस 19' का कॉन्सेप्ट?
‘बिग बॉस 19’ का कॉन्सेप्ट इस बार काफी हटकर है। यह पॉलिटिक्स से इंस्पायर है। जिसमें शो में भाग लेने वाले प्रतियोगी मिलकर अपनी सरकार बनाएंगे। शो में टीवी एक्टर गौरव खन्ना, टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर, फिल्म एक्टर जीशान कादरी, सिंगर अमान मलिक, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी, तान्या मित्तल के अलावा कई प्रतियोगी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed