फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Farhan Akhtar movie 120 bahadur teaser out now based on major Shaitan Singh bhati

120 Bahadur Teaser: 'ये वर्दी सिर्फ हिम्मत नहीं, बलिदान भी मांगती है'; फरहान अख्तर की फिल्म का टीजर हुआ रिलीज

Tue, 05 Aug 2025 01:02 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 05 Aug 2025 01:02 PM IST
सार

120 Bahadur Teaser Out: फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म इंडियन आर्मी के जज्बे को सलाम करने के बैकड्रॉप पर बनी है। इस फिल्म में फरहान अख्तर परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह भाटी का किरदार निभाने वाले हैं। 

विज्ञापन
Farhan Akhtar movie 120 bahadur teaser out now based on major Shaitan Singh bhati
120 बहादुर - फोटो : इंस्टाग्राम- @zoieakhtar

विस्तार

अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में फरहान परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह भाटी का रोल निभा रहे हैं। फिल्म के टीजर में भारतीय सैनिकों की जांबाजी की झलक देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टीजर को जोया अख्तर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन दिया है- 'ये वर्दी सिर्फ हिम्मत नहीं, बलिदान भी मांगती है'। इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि फिल्म इस साल 21 नवंबर को रिलीज हो रही है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zoya Akhtar (@zoieakhtar)


फिल्म के टीजर में क्या दिखा? 
फिल्म के टीजर में दिखाया गया है कि साल 1962 में भारत-चीन की जंग के दौरान 18 नवंबर को क्या-क्या हुआ था। टीजर की शुरुआत में ही दिखाया गया है कि चीन ने भारत पर हमला करने का पूरा प्लान बना लिया था। हालांकि इधर भारत के 120 बहादुर सैनिक पूरी तरह से तैयार थे। मेजर शैतान सिंह के किरदार में फरहान अख्तर कहते हैं, 'ये वर्दी सिर्फ हिम्मत नहीं, बलिदान भी मांगती है। हम पीछे नहीं हटेंगे।' इसके बाद भारतीय सैनिक चीन के हमलों का मुंहतोड़ जवाब देते हैं और अपने देश के लिए लड़ते हैं।

फिल्म की कहानी के बारे में
‘120 बहादुर’ उस वीरता की दास्तान है, जो 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांग ला के मोर्चे पर लिखी गई थी। सिर्फ 120 भारतीय सैनिकों ने हजारों चीनी सैनिकों के सामने डटकर मुकाबला किया और अपनी जान की परवाह ना करते हुए देश की रक्षा की। मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में लड़ी गई ये लड़ाई आज भी भारतीय सेना के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज है।

लद्दाख की वादियों में हुई शूटिंग
बता दें इस फिल्म को रियलिस्टिक बनाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी दी कि इसकी शूटिंग लद्दाख की उन ऊंची पहाड़ियों पर की गई है, जहां ऑक्सीजन की कमी और तापमान का माइनस में पहुंचना आम बात है। फिल्म के एक बड़े हिस्से को 14,000 फीट की ऊंचाई पर -10 डिग्री सेल्सियस तापमान में शूट किया गया है।



ये खबर भी पढ़ें: Genelia Dsouza: 'मैं कितना लकी हूं', पत्नी जेनेलिया डिसूजा के जन्मदिन पर रितेश ने दी शुभकामनाएं; लिखा खास नोट

निर्देशक और रिलीज डेट
इस फिल्म का निर्देशन रजनीश रजी घई ने किया है और इसे फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी और अमित चंद्रा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और मेकर्स को उम्मीद है कि ये ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी अपनी जगह बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed