फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Fans Reaction On Peppa Pig Family Welcomes New Member In Family

Peppa Pig: पेपा पिग की फैमिली में हुई नए मेहमान की एंट्री, फैंस ने जताई खुशी; दी बधाई

Tue, 20 May 2025 05:48 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 20 May 2025 05:48 PM IST
सार

New Member In Peppa Pig Family: पेपा पिग के परिवार में खुशखबरी आई है। जानिए क्या है वो खुशखबरी और फैंस के इस पर क्या हैं रिएक्शन।

विज्ञापन
Fans Reaction On Peppa Pig Family Welcomes New Member In Family
पेपा पिग और उसका परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम-@officialpeppa

विस्तार

अगर आप भी पेपा पिग के फैंस हैं तो आपके लिए भी एक खुशखबरी है। इस फैमिली में एक नए मेहमान का स्वागत हुआ है। पेपा और जॉर्ज के बाद अब घर में नए मेहमान की एंट्री से पूरी फैमिली काफी खुश है। मशहूर कार्टून पेपा पिग और उसके परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि पेपा पिग के परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत हुआ है। जो एक बच्ची है। मम्मी पिग ने सुबह एक छोटी बच्ची पिग को जन्म दिया जिसका नाम एवी रखा गया। विदेशों में पेपा पिग काफी मशहूर कार्टून है। ऐसे में इस खबर को कई मीडिया चैनल्स ने भी प्रसारित किया है। मम्मी पिग और परिवार की इस खुशी में फैंस भी शामिल हो रहे हैं। इस न्यूज के सामने आने के बाद पेपा पिग के फैंस सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। जानते हैं इस खुशखबरी पर फैंस की क्या हैं प्रतिक्रियाएं।

विज्ञापन

फैंस बोले- ‘पेपा पिग को मिली बहन’
एक यूजर ने इस पर खुशी जताते हुए लिखा, ‘मुझे खुशी है कि मैंने सबसे पहले ये खबर सुनाई ताकि पता चल सके कि दुनिया में क्या हो रहा है।’
 



जबकि एक यूजर ने पेपा पिग को बहन मिलने पर खुशी जताते हुए बधाई दी। फैंस ने मम्मी पिग और पापा पिग को घर में नए सदस्य के आने पर बधाई दी।
 

 
 

 

इसलिए बच्चे का नाम रखा एवी
इसी साल फरवरी में ये पता चला था कि मम्मी पिग प्रेग्नेंट है और जल्द ही घर में नया मेहमान आने वाला है। अब ये मेहमान अंतत: आ चुका है। इस नए बच्चे का नाम एवी है। बच्चे का नाम एवी ही क्यों रखा गया, इसके पीछे बताते हुए मम्मी पिग ने हेलो को बताया, ‘यह एक प्रक्रिया थी। हमारे दिमाग में कुछ नाम थे, लेकिन हमें पता था कि जब हम उसे पहली बार देखेंगे तो हमें सही नाम मिल जाएगा। पेपा के पास बहुत सारे सुझाव थे। वह कमरे के चारों ओर चीजों का नाम रख रही थी। लेकिन आखिरी में हमें मेरी बड़ी चाची एवी की एक तस्वीर मिली और हमें ये ही नाम बिल्कुल सही लगा।
मशहूर कार्टून है पेपा पिग
पेपा पिग एक मशहूर कार्टून शो है। जिसमें एक मादा सुअर की कहानी है। पेपा पिग की शुरूआत सबसे पहले साल 2004 में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed