फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Fanatics explores the story of fans and their devotion loyalty towards south celebs streaming starts 7 decembe

Fanatics: फैंस के जुनून की कहानी बयां करेगी ‘फैनैटिक्स’, इस दिन से ओटीटी पर होगी स्ट्रीम

Sat, 07 Dec 2024 12:55 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 07 Dec 2024 12:55 AM IST
सार

Fanatics: दक्षिण भारतीय सिनेमा की फैन संस्कृति पर आधारित डाक्यूमेंट्री ‘फैनैटिक्स’ की स्ट्रीमिंग 7 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफार्म पर उपलब्ध होगी। यह फैंस के दीवानेपन, जुनून और श्रद्धा को दिखाएगी। 

विज्ञापन
Fanatics explores the story of fans and their devotion loyalty towards south celebs streaming starts 7 decembe
फैनैटिक्स - फोटो : इंस्टाग्राम @onetribedocubay

विस्तार

दक्षिण भारतीय सिनेमा की फैन संस्कृति पर आधारित डाक्यूमेंट्री ‘फैनैटिक्स’ की स्ट्रीमिंग 7 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफार्म ‘डॉक्यूबे’ पर शुरू होगी। इसका ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। यह डाक्यूमेंट्री साउथ के सितारों के प्रति उनके फैंस के प्यार, समर्पण और श्रद्धा को दिखाती है। यह डाक्यूमेंट्री फैंस की भावनाओं और उनके जुनून के परिणामों को प्रदर्शित करती है।
विज्ञापन


क्या है डाक्यूमेंट्री ‘फैनैटिक्स’ में?
यह डाक्यूमेंट्री दक्षिण भारतीय फैंस की कहानियों के ईर्द-गिर्द घूमती है। जहां फैंस अभिनेताओं को इस हद तक मानते हैं कि उन्हें देवता की तरह पूजते हैं। इसका ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें कई अभिनेता अपने अनुभव भी साझा करते नजर आए हैं। 
विज्ञापन

Stars Took Cosmetic Surgery: बदल गया कैटरीना से लेकर राजकुमार राव तक का लुक, सर्जरी-फिलर्स का किया गया यूज!
विज्ञापन
विज्ञापन


फैंस के जुनून को दिखाएगी डाक्यूमेंट्री
यह डाक्यूमेंट्री दक्षिण भारतीय अभिनेताओं के प्रति उनके फैंस की भावनाओं और जुनून को दिखाएगी। किस तरह  से उनका प्यार और सम्मान इतना बढ़ जाता है कि वह अपने पसंदीदा कलाकार का मंदिर बनवाते हैं या उनका दुध से अभिषेक करते हैं। यह तमिल अभिनेता-राजनेता एमजी रामचंद्रन के युग से लेकर रजनीकांत, अल्लू अर्जुन और अन्य तक जाता है। इसमें किच्चा सुदीप और विजय सेतुपति के साक्षात्कार भी शामिल हैं।

जुनून के दुष्प्रभावों को भी दर्शाती है ‘फैनैटिक्स’
हालांकि, यह सिर्फ प्रशंसकों के जश्न को ही नहीं, बल्कि यह डॉक्यूमेंट्री कट्टरता के दुखद पक्ष को भी दर्शाती है, जहां प्रशंसक समूहों के बीच प्रतिद्वंद्विता कभी-कभी हिंसा का कारण बनती है। डॉक्यूमेंट्री में प्रशंसकों द्वारा अपनी जीभ छिदवाने अपने शरीर पर टैटू बनवाने और अपने आदर्शों के लिए अपना जीवन समर्पित करने की कहानियां हैं। इस शो का निर्देशन आर्यन डी रॉय ने किया है। इसे अर्पिता चटर्जी ने प्रोड्यूस किया है।

Pushpa 2 Collection Day 2: पुष्पा 2 की कमाई में गिरावट; कई फिल्मों को पछाड़ा, बस साउथ की इस फिल्म से रह गई पीछे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed