{"_id":"66193f18985568fc1000d4f5","slug":"emraan-hashmi-said-this-on-the-kissing-scene-of-murder-with-mallika-sherawat-anand-pandit-daughter-reception-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Emraan-Mallika: 'मर्डर' के किसिंग सीन पर इमरान ने कही थी यह बात, मल्लिका से बंद थी बातचीत, क्या हो गई है सुलह?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Emraan-Mallika: 'मर्डर' के किसिंग सीन पर इमरान ने कही थी यह बात, मल्लिका से बंद थी बातचीत, क्या हो गई है सुलह?
Fri, 12 Apr 2024 07:34 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 12 Apr 2024 07:34 PM IST
सार
इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत को फिल्म निर्माता आनंद पंडित की बेटी के रिसेप्शन में एक साथ पोज देते हुए देखा गया है। दोनों को साथ में देखकर लोगों को फिल्म 'मर्डर' की याद आ गई है।
विज्ञापन
इमरान और मल्लिका
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत की जोड़ी एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में, दोनों को एक साथ एक कार्यक्रम में देखा गया है। इमरान और मल्लिका को साथ में देखकर लोगों को फिल्म 'मर्डर' की याद आ गई है। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था।
विज्ञापन
इमरान और मल्लिका ने साथ में दिया पोज
इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत को निर्माता आनंद पंडित की बेटी के रिसेप्शन में एक साथ पोज देते हुए देखा गया है। इस मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। अब चूंकि लोगों को फिल्म 'मर्डर' की याद आ रही है, तो हम भी उसी फिल्म से जुड़ा एक किस्सा आपके साथ साझा करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
Arulmani Passed Away: तमिल अभिनेता और राजनेता अरुलमणि का निधन, 65 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
अपने और मल्लिका शेरावत के किसिंग सीन को बताया था खराब
अक्सर बॉलीवुड सितारों को करण जौहर के मशहूर शो 'कॉफी विद करण' में राज खोलते हुए सुना जाता है। एक बार इमरान हाशमी ने भी इस शो में मल्लिका के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताई थी। साल 2014 की बात है। 'कॉफ़ी विद करण' में बातचीत के दौरान इमरान हाशमी ने कहा था कि फिल्म 'मर्डर' में उनका और मल्लिका शेरावत का किसिंग सीन सबसे खराब था।
बोलचाल हो गई थी बंद, क्या अब हो गई सुलह
साल 2021में 'द लव लाफ लाइव शो' में मल्लिका ने बताया था कि उनके और इमरान के बीच 'मर्डर' के सेट पर अनबन हो गई थी। उन्होंने याद करते हुए कहा था कि वह सब गैर जरुरी था। साक्षात्कार में उन्होंने बताया था कि वे और इमरान हाशमी एक-दूसरे के संपर्क में नहीं हैं। हालांकि, अब ताजा तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि दोनों ने अपने बीच के रिश्ते को सुधार लिया है और मनभेद को भी मिटा दिया है।
Varun Dhawan: वरुण धवन ने बताया कब बुक करेंगे 'मैदान' की टिकट, 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर कही यह बात