फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Emraan Hashmi and Mouni Roy Mahima Makwana Hotstar Web Series Showtime Second Song Mahroo Out

Showtime Song: वेब सीरीज 'शोटाइम' का नया गाना रिलीज, 'माहरू' में इमरान हाशमी का दिखा सूफियाना अंदाज

Mon, 11 Mar 2024 04:13 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 11 Mar 2024 04:13 PM IST
विज्ञापन
Emraan Hashmi and Mouni Roy Mahima Makwana Hotstar Web Series Showtime Second Song Mahroo Out
शोटाइम रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज 'शोटाइम' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस सीरीज में इमरान के साथ महिमा मकवाना और मौनी रॉय दिखाई दी हैं। 8 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई ये वेब सीरीज दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। दर्शकों के बीच इस सीरीज को लेकर शुरुआत से क्रेज देखने को मिल रहा है। ऐसे में आज मेकर्स ने 'शोटाइम' का एक और नया गाना रिलीज कर दिया है। इस नए गाने का नाम 'माहरू' है। 'माहरू' में तीनों सितारे सूफियाना अंदाज में नजर आए। 

विज्ञापन


मेकर्स ने दूसरा गाना 'माहरू' किया रिलीज
'शोटाइम' के मेकर्स ने आज सोमवार, 11 मार्च को इसका दूसरा गाना 'माहरू' रिलीज किया है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर गाने का वीडियो साझा कर लिखा, 'एक सूफ़ियाना अंदाज में इमरान हाशमी, मौनी रॉय और महिमा मकवाना हम और क्या मांग सकते हैं। हिट सीरीज 'शोटाइम' का दूसरा गाना अभी रिलीज हो गया है। बायो में लिंक मौजूद है।' सोनी म्यूजिक इंडिया ने 'माहरू' गाने को रिलीज किया है। सोनी म्यूजिक इंडिया ने सोशल मीडिया पर गाना साझा करते हुए फिल्म की पूरी स्टार कास्ट समेत करण जौहर और अन्य टीम मेंबर्स को टैग किया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Music India (@sonymusicindia)


दर्शकों को पसंद आ रही 'शोटाइम'
'माहरू' गाने में वेब सीरीज की पूरी कहानी देखने को मिल कही है। सोशल मीडिया पर सीरीज के नए गाने को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। एक मिनट 16 सेकेंड के इस गाने में 'शोटाइम' के सभी किरदार नजर आ रहे हैं। करण जौहर की कंपनी धर्मा की डिजिटल शाखा धर्मैटिक एंटरटेनमेंट ने इस सीरीज का निर्माण किया है। 'शोटाइम' नेपोटिज्म के ऊपर बनी है। फैंस का इस सीरीज को भरपूर प्यार मिल रहा है।  

Housefull 5: 'हाउसफुल 5' की स्टार कास्ट में हुआ इजाफा, अब अनिल कपूर और नाना पाटेकर की जोड़ी भी मचाएगी धमाल

'शोटाइम' में नजर आए ये किरदार
वेब सीरीज 'शोटाइम' में इमरान हाशमी के अलावा मौनी रॉय, महिमा मकवाना, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन, विशाल वशिष्ठ, नीरज माधव, विजय राज और नसीरुद्द्दीन शाह जैसे कई सितारे नजर आए हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस वेब सीरीज 8 मार्च को रिलीज किया गया है।  

Shah Rukh Khan: एटली ने जीता सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार, शाहरुख खान के छूए पैर, किंग खान ने लगाया गले



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed