फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anil Kapoor and Nana Patekar join the star cast of Housefull 5 know movie related details inside

Housefull 5: 'हाउसफुल 5' की स्टार कास्ट में हुआ इजाफा, अब अनिल कपूर और नाना पाटेकर की जोड़ी भी मचाएगी धमाल

Mon, 11 Mar 2024 03:58 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 03:58 PM IST
सार

'हाउसफुल' बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्म फ्रेंचाइजी में  से एक है। सुपरहिट फिल्म 'दोस्ताना' का निर्देशन करने वाले तरुण मनसुखानी इस फिल्म का निर्देशन करेंगे, जिनका दावा है कि 'हाउसफुल 5' शानदार कहानी और जबर्दस्त दृश्य के साथ दर्शकों के सामने पेश होगी।

विज्ञापन
Anil Kapoor and Nana Patekar join the star cast of Housefull 5 know movie related details inside
नाना पाटेकर और अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'हाउसफुल' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और चंकी पांडे के साथ-साथ अब अनिल कपूर और नाना पाटेकर भी इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'हाउसफुल 5' जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है, जिसकी शूटिंग शेड्यूल भी सामने आया है। 

विज्ञापन

दर्शकों में अभी दिख रहा फिल्म को लेकर उत्साह

गौरतलब है कि 'हाउसफुल 5' का निर्देशक तरुण मनसुखानी करेंगे, जिसकी शूटिंग जल्द ही ब्रिटेन में शुरू होगी। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट 6 जून, 2025 तय किया है। 'हाउसफुल 5' में अनिल और नाना पाटेकर के शामिल होने की खबर के बाद से प्रशंसकों में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई हैं। फिल्म के जबर्दस्त स्टार कास्ट को एक साथ देखने के लिए दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले अनिल कपूर और नाना पाटेकर की जोड़ी फिल्म 'वेलकम' में नजर आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉबी देओल से भी चल रही बात

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ ही चंकी पांडे अपने आखिरी पास्ता के किरदार के साथ वापसी कर रहे हैं। वहीं अन्य किरदारों के लिए कास्टिंग जारी है। चर्चा है कि मेकर्स ने फिल्म के एक किरदार के लिए बॉबी देओल से भी संपर्क किया है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Sunny Deol: डौले-शौले बनाने के लिए सनी देओल ने विदेश से मंगाया दूध, विंदू ने सुनाई ये मजेदार कहानी

विज्ञापन

मेकर्स ने किया यह दावा

गौरतलब है कि 'हाउसफुल' बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्म फ्रेंचाइजी में शामिल है। सुपरहिट फिल्म 'दोस्ताना' का निर्देशन करने वाले तरुण मनसुखानी का दावा है कि 'हाउसफुल 5' शानदार कहानी और जबर्दस्त दृश्य के साथ दर्शकों के सामने पेश होगी।

Do Aur Do Pyaar: विद्या और इलियाना की 'दो और दो प्यार' की रिलीज डेट टली, मेकर्स ने किया नए डेट का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed