Kangana Ranaut: जया बच्चन की तारीफ करती नजर आईं कंगना रनौत, कहा- वो हिंदी सिनेमा की सबसे गरिमामयी अदाकारा हैं
कई अवसरों पर कंगना रनौत ने जया बच्चन को लेकर तीखी टिप्पणियां की हैं। कुछ दिनों पहले जया बच्चन ने जब राज्यसभा के अंदर खुद को 'जया अमिताभ बच्चन' के रूप में संबोधित किए जाने पर आपत्ति जताई थी, तब भी कंगना रनौत ने उनकी आलोचना की थी। लेकिन, अचानक अब उनके सुर बदले दिखे।
विस्तार
अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म इस महीने के पहले सप्ताह में रिलीज होनी थी, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेशन के कारण रिलीज टल गई। फैंस को अब इसकी नई रिलीज तारीख का इंतजार है। इस बीच कंगना रनौत अपनी फिल्म के प्रचार के सिलसिले में कई शो में जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक बातचीत के दौरान अपनी फिल्म पर चर्चा की। साथ ही वह दिग्गज अदाकारा जया बच्चन के बारे में भी बात करती नजर आईं।
जया बच्चन को बताया गरिमामयी अभिनेत्री
कई अवसरों पर कंगना रनौत ने जया बच्चन को लेकर तीखी टिप्पणियां की हैं। कुछ दिनों पहले जया बच्चन ने जब राज्यसभा के अंदर खुद को 'जया अमिताभ बच्चन' के रूप में संबोधित किए जाने पर आपत्ति जताई थी, तब भी कंगना रनौत ने उनकी आलोचना की थी। लेकिन, हाल ही में एक न्यूज शो में चर्चा के लिए शामिल हुईं कंगना रनौत ने जया बच्चन की जमकर तारीफ की। उन्होंने जया बच्चन को लेकर कहा कि वे हिंदी सिनेमा की गरिमामयी अदाकाराओं में से एक हैं।
Anu Malik: 'बाजीगर' की रिलीज से पहले अनु मलिक के खाते में थे केवल 500 रुपये, एक गाने ने सुधारी सिंगर की स्थिति
बताया महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने वाली
दरअसल, जब कंगना रनौत से जया बच्चन के बारे में पूछा गया तो कंगना ने जया बच्चन की भर-भरकर तारीफ की। उन्होंने जया बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री की सबसे गरिमामय अभिनेत्रियों में से एक बताया। कंगना ने अपने बयान में जया बच्चन को अपने जमाने की महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने वाली अभिनेत्री बताया है। कंगना ने आगे कहा, 'जया बच्चन हमारी सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। ईमानदारी से कहूं तो वे अपने गुस्से के लिए जानी जाती हैं, लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि 70 का दशक कैसा समय था और उस समय उन्होंने 'गुड्डी' जैसी फिल्में कीं, उन्होंने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। मुझे लगता है कि वह फिल्म इंडस्ट्री की सबसे गरिमामय महिलाओं में से एक हैं। जिस तरह से वह राज्यसभा में खुद को पेश करती हैं। मुझे बहुत अच्छा लगता है कि फिल्म उद्योग से इतना अच्छा प्रतिनिधित्व है'।
Jr NTR: स्टूडेंट नंबर वन से लेकर आरआरआर तक, जूनियर एनटीआर की इन फिल्मों को लोगों ने दिया खूब प्यार
बोलीं- 'बुजुर्ग कुछ कहें तो बुरा नहीं मानना चाहिए'
इस तारीफ से पहले कंगना रनौत कई बार जया बच्चन पर निशाना साध चुकी हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के समय जब एक के बाद एक करके कई लोगों के नाम ड्रग्स केस में शामिल होने को लेकर आए थे। कुछ से पूछताछ हुई थी। उस दौरान जया बच्चन की चुप्पी पर कंगना रनौत ने सवाल उठाए थे। इस बारे में जब कंगना रनौत से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अगर हम एक-दूसरे से कुछ कहते हैं... मुझे लगता है कि ये हमारे बुजुर्ग हैं, अगर वे कुछ कहते हैं, उसका बुरा नहीं मानना चाहिए'।
Miley Cyrus: माइली साइरस ने जिस गाने से जीता था ग्रैमी, अब उसी पर लगा चोरी का आरोप, मुकदमा दर्ज
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.