फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Harshvardhan Rane Starrer Film Earnings Increase On Day 5

पांचवें दिन ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की कमाई में आई मामूली बढ़त, इतना रहा कलेक्शन

Sat, 25 Oct 2025 10:52 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 25 Oct 2025 10:52 PM IST
सार

Ek Deewane Ki Deewaniyat Collection: हर्षवर्धन राने की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत का पांचवें दिन रहा ऐसा हाल। जानिए कलेक्शन…

विज्ञापन
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Harshvardhan Rane Starrer Film Earnings Increase On Day 5
'एक दीवाने की दीवानियत' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर्षवर्धन राणे की नई रोमांटिक फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। अब फिल्म की पांचवें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। जानिए पांचवें दिन कैसा रहा फिल्म का हाल?

विज्ञापन

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Harshvardhan Rane Starrer Film Earnings Increase On Day 5
एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : एक्स (ट्विटर)

पांचवें दिन बढ़ी कमाई
पांचवें दिन शनिवार को ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की कमाई में चौथे दिन की कमाई से मामूली बढ़त देखने को मिली। फिल्म ने शनिवार को पांचवें दिन 7.64 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इससे पहले शुक्रवार को फिल्म ने 5.50 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस तरह से पांच दिनों में ‘एक दीवाने की दीवानियत’ कुल 35.89 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Harshvardhan Rane Starrer Film Earnings Increase On Day 5
एक दीवाने की दीवानियत ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

ऐसी रही थी फिल्म की शुरुआत
दिवाली के मौके पर रिलीज हुई ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने पहले दिन 9 करोड़ रुपए के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी। लेकिन इसके बाद लगातार फिल्म की कमाई गिरती जा रही है। दूसरे दिन फिल्म ने 7.75 करोड़, तीसरे दिन 6 करोड़ और चौथे दिन फिल्म ने 5.50 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब शनिवार को फिल्म की कमाई में मामूली बढ़त देखने को मिली है।

विज्ञापन

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Harshvardhan Rane Starrer Film Earnings Increase On Day 5
एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : एक्स

फिल्म में दिखी जुनूनी प्रेम कहानी
‘एक दीवाने की दीवानियत’ एक जुनूनी प्रेम कहानी है। मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को क्रिटिक्स से कोई खास अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। फिल्म को दर्शकों की भी मिली-जुली प्रतिक्रिया ही मिल रही है। हालांकि, हर्षवर्धन राणे के अभिनय की तारीफ हो रही है। 

‘थामा’ से मिल रही कड़ी टक्कर 
बॉक्स ऑफिस पर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के सामने ‘थामा’ जैसी बड़ी फिल्म की चुनौती है। दोनों ही फिल्में एक साथ ही 21 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed