फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ek deewane ki deewaniyat box office collection day 7 Harshvardhan film total earning

वीकएंड के बाद सुस्त हुई ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की कमाई, जानें हर्षवर्धन की फिल्म का सातवें दिन का कलेक्शन

Mon, 27 Oct 2025 08:45 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 27 Oct 2025 08:45 PM IST
सार

Ek Deewane Ki Deewaniyat Collection: 'एक दीवाने की दीवानियत' ने अपने बजट भर की कमाई पहले ही कर ली थी। आज सातवें दिन इसकी कमाई में काफी गिरावट आई है।

विज्ञापन
Ek deewane ki deewaniyat box office collection day 7 Harshvardhan film total earning
एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की अदाकारी वाली फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की रिलीज का आज सातवां दिन है। वीकएंड के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन

Ek deewane ki deewaniyat box office collection day 7 Harshvardhan film total earning
एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : यूट्यूब
सातवें दिन की कमाई
फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' ने वीकएंड पर अच्छी कमाई की। सोमवार को फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। सातवें दिन खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.96 करोड़ रुपये का कारोबार किया। देर रात इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी हो सकती है। ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की अब तक की कुल कमाई 43.46 करोड़ रुपये हो चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ek deewane ki deewaniyat box office collection day 7 Harshvardhan film total earning
एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : x
फिल्म ने निकाल लिया बजट
खबरों के मुताबिक फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का बजट 25 से 30 करोड़ रुपये है। फिल्म ने अपना बजट तो निकाल लिया है। अब देखना होगा कि क्या यह फिल्म 50 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर पाती है या नहीं। यह भी देखना होगा कि इसे पार करने में कितना वक्त लगेगा।
विज्ञापन

Ek deewane ki deewaniyat box office collection day 7 Harshvardhan film total earning
थामा - फोटो : इंस्टाग्राम@ayushmannk
'थामा' से मिल रही चुनौती
फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को फिल्म ‘थामा’ से कड़ी चुनौती मिल रही है। फिर भी इसने अपना बजट आसानी से निकाल लिया है। शुरू से ही बॉक्स ऑफिस पर 'थामा' का क्रेज था। 'थामा' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 93.73 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म का बजट 145 करोड़ रुपये बताया जाता है।

Ek deewane ki deewaniyat box office collection day 7 Harshvardhan film total earning
'एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : x
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। यह एक जुनूनी प्रेम कहानी है। आलोचकों से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। फिल्म को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया है। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा के अलावा इसमें शाद रंधावा, सचिन खेडेकर ने अभिनय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed