फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ed Sheeran Birthday Know Lesser Known Facts about British Singer

Ed Sheeran: एड शीरन ने छोटी उम्र में शुरू की गायकी, पहले एल्बम से ही दुनियाभर में मचा डाला धमाल

Mon, 17 Feb 2025 09:57 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 17 Feb 2025 09:57 AM IST
सार

Ed Sheeran: एड शीरन में संगीत के प्रति रुझान बचपन से ही था। गायकी के साथ गाने लिखने की कला में भी उन्हें महारत हासिल है।
 

विज्ञापन
Ed Sheeran Birthday Know Lesser Known Facts about British Singer
एड शीरन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एडवर्ड क्रिस्टोफर शीरन को उनके चाहने वाले एड शीरन के नाम से भी जानते हैं। 17 फरवरी 1991 को इंग्लैंड के हैलिफैक्स शहर में जन्म लेने वाले एड आज संगीत के दुनिया के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अहम बातें...

विज्ञापन

Bonnie Wright: हैरी पॉटर की जिनी वीज्ली बन चर्चा में आईं बोनी राइट, कम उम्र में अभिनय के साथ किया निर्देशन

विज्ञापन

छोटी उम्र में शुरू हुआ संगीत का सफर

एड शीरन के संगीत का सफर बचपन में शुरू हो गया था। उन्होंने चार साल की उम्र में चर्च में गाना बजाने वालों के साथ गाना गाकर शुरू किया था। उन्होंने 11 साल की उम्र में गिटार बजाना सीख लिया था। उनका संगीत में पहला कदम तब पड़ा जब उन्होंने गाने लिखना शुरू किया, जो आगे चलकर उनकी पहचान बन गया।
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' की छलांग, जानें कैसा रहा कैप्टन अमेरिका और तंडेल का हाल

पहले एल्बम से दुनियाभर में मचाया धमाल

एड शीरन ने शुरुआती शिक्षा फ्रामलिंगम के थॉमस मिल्स हाई स्कूल में प्राप्त की थी। यहां उन्होंने गाने लिखने की कला में महारत हासिल की। यहीं से उनका यह संगीत प्रेम धीरे-धीरे एक पेशेवर गायक-गीतकार बनने की ओर बढ़ा। 2007 में वह यूथ म्यूजिक थिएटर यूके से जुड़े और फिर उनके संगीत करियर का रास्ता यहीं से तय हुआ। साल 2011 में उनका पहला एल्बम 'प्लस' रिलीज हुआ, जो यूके एल्बम चार्ट में नंबर एक पर था। इस एल्बम उनका गाना 'द ए टीम' भी था जो न केवल ब्रिटेन, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हिट हो गया।

विज्ञापन

दूसरे एल्बम को मिले कई पुरस्कार

एड शीरन के करियर में साल 2014 काफी महत्वपूर्ण रहा। इस साल उनका दूसरा एल्बम मल्टीप्लाई रिलीज हुआ। इस एल्बम ने दुनियाभर में धूम मचाई और साल 2015 का सबसे अधिक बिकने वाला एल्बम बन गया। इस एल्बम के साथ ही एड शीरन को ब्रिट अवॉर्ड्स में 'एल्बम ऑफ द ईयर' और इवोर नोवेलो अवॉर्ड जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले। उनके संगीत में पॉप, लोक-पॉप और सॉफ्ट रॉक का अद्भुत मिश्रण होता जो उनके प्रशंसकों के दिलों को छूता है।

शेप ऑफ यू गाने ने रचा इतिहास
उनका तीसरा एल्बम 'डिवाइड' साल 2017 में रिलीज हुआ, जिसने एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया। इस एल्बम के 'शेप ऑफ यू' और 'कैसल ऑन द हिल' जैसे हिट गानों के साथ एड शीरन ने संगीत की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई। 'शेप ऑफ यू' गाना एड का सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाला गाना है। उनकी सफलता केवल संगीत तक सीमित नहीं रही। उन्होंने अपनी आवाज और संगीत के साथ कई समाजिक कार्यों में भी योगदान दिया है। 2019 में उनका चौथा एल्बम 'नंबर 6 कोलाबोरेशन प्रोजेक्ट' था, जो विभिन्न कलाकारों के साथ सहयोग करके प्रस्तुत किया गया था। यह एल्बम भी काफी हिट रहा था।

लोगों की भी करते हैं खूब मदद

अब तक एड शीरन ने दुनियाभर में 150 मिलियन से अधिक रिकॉर्ड्स बिक चुके हैं। यह अपने आप में ही एक बड़ी उपलब्धि है। दिसंबर 2019 में उन्होंने अपना खुद का संगीत फाउंडेशन एड शीरन सफोक म्यूजिक फाउंडेशन (ईएसएसएमएफ) लॉन्च किया। मई 2020 में एड शीरन ने अपने स्कूल थॉमस मिल्स हाई स्कूल, फ्रामलिंगम, सफोक को एक लाख 70 हजार पाउंड का दान दिया था। इसके अलावा उन्होंने जून 2020 कोविड-19 महामारी के दौरान सफोक में स्थानीय चैरिटी को 10 लाख पाउंड से अधिक का दान दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed