फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dussehra 2026 From Arvind Trivedi To Saif Ali Khan These Star Play Ravan Character On Screen

दशहरा 2026: जब पर्दे पर रावण बनकर छाए अभिनेता; प्रेमनाथ से यश तक, जानिए किस-किसने निभाया लंकापति का किरदार

Tue, 20 Oct 2026 08:32 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Tue, 20 Oct 2026 08:32 AM IST
सार

Actors Who Played Ravan: हर साल बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में दशहरा मनाया जाता है। इस दिन पूरे देशभर में एक अलग ही माहौल होता है। आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने छोटे और बड़े पर्दे पर लंकापति रावण का किरदार निभाया।

विज्ञापन
Dussehra 2026 From Arvind Trivedi To Saif Ali Khan These Star Play Ravan Character On Screen
इन सितारों ने निभाए पर्दे पर रावण के किरदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्रि खत्म होने के बाद अब पूरे देश में दशहरे की धूम देखने को मिल रही है। यह दिन बुराई पर अच्छाई के जीत के रूप में मनाया जाता है। जगह-जगह रामलीला होती हैं और आखिर में रावण को जलाया जाता है। बता दें कि छोटे और बड़े पर्दे पर भी 'रामायण' के कई शो और फिल्में बनीं हैं, जिनके जरिए भगवान राम और सीता की कहानी लोगों तक पहुंचाई गई।
विज्ञापन


अब 'रामायण' का जिक्र हो और रावण का न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। आपको दशहरे के इस खास मौके पर उन सितारों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने छोटे और बड़े पर्दे पर रावण के किरदार को निभाया।
विज्ञापन
Trending Videos

Dussehra 2026 From Arvind Trivedi To Saif Ali Khan These Star Play Ravan Character On Screen
प्रेम नाथ - फोटो : सोशल मीडिया
प्रेम नाथ
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रेम नाथ ने 1976 में आई पौराणिक फिल्म 'बजरंगबली' में रावण की भूमिका निभाई थी। अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले प्रेम नाथ ने इस किरदार को पर्दे पर एक अलग अंदाज दिया। उनकी भूमिका इस बात की याद दिलाती है कि रामायण की कहानी में रावण का चरित्र हमेशा से फिल्मकारों और कलाकारों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है।
विज्ञापन

Dussehra 2026 From Arvind Trivedi To Saif Ali Khan These Star Play Ravan Character On Screen
अरविंद त्रिवेदी - फोटो : एक्स
अरविंद त्रिवेदी
रावण का जिक्र हो तो सबसे पहले जो नाम और चेहरा लोगों के जहन में आता है, वह अरविंद त्रिवेदी का है। रामानंद सागर की 1987 में प्रसारित हुई ‘रामायण’ में उन्होंने लंकापति रावण का किरदार निभाया था। उनकी दमदार आवाज, रौबदार अंदाज और अभिनय ने इस भूमिका को घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। आज भी दर्शकों के लिए उनका रावण वाला रोल सबसे यादगार किरदारों में से एक है।
विज्ञापन

Dussehra 2026 From Arvind Trivedi To Saif Ali Khan These Star Play Ravan Character On Screen
अखिलेंद्र मिश्रा - फोटो : X
अखिलेंद्र मिश्रा
अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा ने साल 2008 के टीवी शो ‘रामायण’ में रावण की भूमिका निभाई थी। उन्होंने रावण को सिर्फ एक क्रूर राजा के रूप में नहीं, बल्कि एक विद्वान और भावनाओं से भरे व्यक्तित्व के तौर पर भी पेश किया। उनके अभिनय में रावण का अहंकार, शक्ति और संवेदनशीलता देखने को मिली।

Dussehra 2026 From Arvind Trivedi To Saif Ali Khan These Star Play Ravan Character On Screen
कार्तिक जयराम - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक जयराम
2015 में आए टीवी शो ‘सिया के राम’ में अभिनेता कार्तिक जयराम ने रावण का किरदार निभाया था। इस सीरियल में रामायण की कहानी को एक अलग नजरिए से प्रस्तुत किया गया। कार्तिक ने अपने व्यक्तित्व और अभिनय के जरिए रावण के शाही अंदाज, शक्ति और महत्वाकांक्षा को पर्दे पर उतारा।

Dussehra 2026 From Arvind Trivedi To Saif Ali Khan These Star Play Ravan Character On Screen
तरुण खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
तरुण खन्ना
टीवी शो 'देवों के देव...महादेव' में तरुण खन्ना रावण के किरदार को निभाया था। उनके जोश, क्रोध और शक्तिशाली अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा था। मोहित रैना ने इस शो में महादेव का मुख्य किरदार निभाया था।

Dussehra 2026 From Arvind Trivedi To Saif Ali Khan These Star Play Ravan Character On Screen
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'आदिपुरुष' में सैफ अली खान ने रावण की भूमिका निभाई थी। फिल्म में रावण को आधुनिक सिनेमाई अंदाज में प्रस्तुत किया गया। हालांकि, उनके लुक और किरदार को लेकर काफी आलोचना हुई थी।

निकितिन धीर
टीवी शो 'श्रीमद रामायण' में निकितिन धीर ने रावण की भूमिका निभाई। उनकी लंबी कद-काठी, गंभीर व्यक्तित्व और अभिनय ने लंकापति की शक्तिशाली छवि को उभारने में मदद की। उनके लिए यह किरदार सिर्फ एक खलनायक की भूमिका नहीं, बल्कि भारतीय पौराणिक कथाओं के सबसे जटिल पात्रों में से एक को पर्दे पर उतारने का अवसर भी था।

Dussehra 2026 From Arvind Trivedi To Saif Ali Khan These Star Play Ravan Character On Screen
रामायण - फोटो : यूट्यूब
यश
कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश, नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' में रावण की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। 'केजीएफ' में अपने दमदार अंदाज से पहचान बनाने वाले यश को रावण के रूप में देखने के लिए दर्शकों पहले से ही काफी उत्साहित हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। यश का यह किरदार रावण की शक्ति, महत्वाकांक्षा और अहंकार को किस तरह प्रस्तुत करेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed