Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Diwali Puja at Karan Johar office: director shares photos with his kids Roohi Yash says Shukrana to universe

दिवाली 2026: करण जौहर ने बच्चों संग करवाया फोटोशूट, पूजा में जान्हवी समेत कई सेलेब्स पहुंचे; देखें तस्वीरें

Sat, 07 Nov 2026 06:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 07 Nov 2026 06:53 PM IST
सार

  • Karan Johar Diwali Celebration: निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने दिवाली पूजा रखी।
  • उनके यहां जान्हवी कपूर से लेकर लक्ष्य ललवानी तक कई सेलेब्स पहुंचे।
  • करण जौहर ने अपने बच्चों यश और रूही के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।

विज्ञापन
Diwali Puja at Karan Johar office: director shares photos with his kids Roohi Yash says Shukrana to universe
करण जौहर-यश और रूही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज शनिवार को छोटी दिवाली के अवसर पर करण जौहर ने अपने धर्मा के ऑफिस में पूजा रखी। उनके यहां आयोजित त्योहार के उत्सव में कई चर्चित सेलेब्स पहुंचे। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने दोनों बच्चों-यश और रूही के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए दिल छूने वाला कैप्शन लिखा है।

विज्ञापन
Trending Videos

Diwali Puja at Karan Johar office: director shares photos with his kids Roohi Yash says Shukrana to universe
करण जौहर-यश और रूही - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar

दिल के टुकड़ों के साथ करण का फोटोशूट
करण जौहर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने यश और रूही के साथ तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। करण जौहर ने पोस्ट के साथ लिखा है, 'मेरे दिल के टुकड़े। मेरी दुनिया...मेरा आशीर्वाद...रूही और यश के साथ मुझे पूरा करने के लिए यूनिवर्स को शुक्रिया। हम अपनी माओं का आशीर्वाद पाकर धन्य हैं। हमारी तरफ से आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Diwali Puja at Karan Johar office: director shares photos with his kids Roohi Yash says Shukrana to universe
करण जौहर-यश और रूही - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar

मनीष मल्होत्रा को कहा शुक्रिया
करण जौहर और यश-रूही की ड्रेस नामी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की है। इसके लिए करण जौहर ने उन्हें धन्यवाद कहा है। बता दें कि करण के जुड़वा बच्चों का जन्म सरोगेसी के जरिए 07 फरवरी 2017 को हुआ था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


विज्ञापन

Diwali Puja at Karan Johar office: director shares photos with his kids Roohi Yash says Shukrana to universe
करण जौहर के यहां दिवाली पूजा में पहुंचे सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम

नीली साड़ी में जान्हवी और गुलाबी सूट में शनाया आईं नजर
करण जौहर के मुंबई स्थित धर्मा के ऑफिस में पूजा रखी गई। कई सितारों ने भी यहां शिरकत की। जान्हवी कपूर साड़ी में पहुंचीं। अनन्या पांडे भी अपनी मां के साथ नजर आईं। शनाया कपूर गुलाबी ड्रेस में स्टाइलिश लगीं।

Diwali Puja at Karan Johar office: director shares photos with his kids Roohi Yash says Shukrana to universe
करण जौहर के यहां दिवाली पूजा में पहुंचे सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके अलावा अभिनेता लक्ष्य भी पहुंचे। वामिका गब्बी भी करण जौहर के यहां दिवाली उत्सव में नजर आईं। इनके अलावा अनन्या बिड़ला ने भी शिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed