फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Divya Dutta reveals about reason of getting unmarried and says choose the best one for yourself

Divya Dutta: 47 साल की दिव्या दत्ता ने बताई शादी ना करने की वजह, बोलीं- 'बहुत से मर्द मुझ पर...'

Wed, 11 Jun 2025 04:21 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 11 Jun 2025 04:21 PM IST
सार

Divya Dutta Says About Her Wedding: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने अपने पर्शनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा की है, जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए हैं। 

विज्ञापन
Divya Dutta reveals about reason of getting unmarried and says choose the best one for yourself
दिव्या दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @divyadutta25

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई एक्टर्स हैं, जिन्होंने अपने जीवन में अब तक शादी नहीं की है, उसी कड़ी में दिग्गज अभिनेत्री दिव्या दत्ता का भी नाम आता है। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ के बारे में बात की है, जिसमें उन्होंने खुद के सिंगल रहने को लेकर भी विचार प्रकट किए हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन

खुद से प्यार करना अच्छा है
अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने हाल ही में हिंदी रश के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुईं। बातचीत के दौरान एक्ट्रेस से अभी तक शादी ना करने के पीछे का कारण पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने बताया, 'मुझे लगता है कि जब तक आपको आपके मन का पार्टनर ना मिले, तब तक शादी नहीं करनी चाहिए। गलत व्यक्ति से शादी करने से बेहतर है आप खुद का ख्याल स्वयं रखें। मुझ पर बहुत से पुरुष आकर्षित होते हैं, लेकिन रिश्ता तब बनता है, जब आप किसी से दिल से जुड़ते हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Kota Srinivasa Rao: घटा हुआ वजन..मुरझाया चेहरा, साउथ के इस दमदार विलेन को पहचाना क्या? हालत देख फैंस चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन


मैं शादी नहीं करना चाहती
आगे बातचीत में उन्होंने कहा, 'मैं शादी नहीं करना चाहती, लेकिन मुझे एक साथी चाहिए जिसके साथ मैं यात्रा कर सकूं। अगर नहीं, तो भी मैं खुश हूं। मेरे एक दोस्त ने मुझसे पूछा कि 'तुम सिंगल क्यों हो?' इसके जवाब में मैंने कहा कहा, 'मुझे लगता है कि मैं बहुत योग्य हूं।' एक समय आता है जब आप पूर्णता की तलाश बाहर करते हैं, जो आवश्यक नहीं है। यह आवश्यक नहीं है कि आप तभी कंप्लीट होंगे जब एक अच्छा साथी आपके जीवन में आएगा। मुझे यह गलतफहमी थी। मैं अपने दिल की बात खुलकर कहती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है।’


दिव्या दत्ता का वर्कफ्रंट
अगर दिव्या दत्ता के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'छावा' फिल्म में देखा गया था। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई थी। वहीं अभिनेत्री की आगामी फिल्म की बात करें तो वह अर्जुन रामपाल के साथ 'नास्तिक' में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन शैलेश वर्मा द्वारा किया गया है। हालांकि, अभी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed