फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Divita Juneja Prit Kamani Ashutosh Rana Gulshan Grover Movie Release Date Postpone

Heer Express: पोस्टपोन हुई 'हीर एक्सप्रेस' की रिलीज डेट, अब इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Tue, 05 Aug 2025 12:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 05 Aug 2025 12:40 PM IST
सार

Heer Express Release Date: फिल्म 'हीर एक्सप्रेस' 08 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। मगर, रिलीज से चंद दिन पहले अचानक तारीख में बदलाव हो गया है। इसके लिए अब इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
Divita Juneja Prit Kamani Ashutosh Rana Gulshan Grover Movie Release Date Postpone
'हीर एक्सप्रेस' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिविता जुनेजा, प्रीत कमानी और आशुतोष राणा अभिनीत फिल्म 'हीर एक्सप्रेस' इस महीने रिलीज होनी थी। यह 08 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। मगर, अचानक इसकी रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। इस फिल्म के लिए दर्शकों को इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन

सितंबर तक करना होगा इंतजार
मेकर्स ने आज मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। फिल्म के नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट में बदलाव की जानकारी शेयर की गई है। पोस्ट के साथ लिखा है, 'कुछ यात्राएं प्रतीक्षा के लायक होती हैं। 'हीर एक्सप्रेस' 12 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। चटपटे इमोशंस से भरे स्वाद वाली फिल्म का परिवार के साथ लुत्फ उठाने के लिए तैयार रहिए'।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)


विज्ञापन
विज्ञापन

'अंदाज 2' से होने वाला था क्लैश
फिल्म में निहारिका रायजादा, रोहित चौधरी, संजय मिश्रा और पंकज झा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 'हीर एक्सप्रेस' अगर 08 अगस्त को रिलीज होती तो बॉक्स ऑफिस पर आयुष कुमारी की फिल्म 'अंदाज 2' से इसका क्लैश होने वाला था। हालांकि, अब यह फिल्म सितंबर में रिलीज होगी। यह एक पारिवारिक फिल्म बताई जा रही है। 

Hrithik Roshan: 70 की उम्र में ऋतिक की मां ने 'वॉर 2' के गाने पर किया डांस, वीडियो देख फैंस ने जमकर की तारीफ


 
विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी महत्वाकांक्षी युवा शेफ हीर वालिया (दिविता जुनेजा) पर आधारित है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए विदेश जाती है। फिल्म में फैमिली ड्रामा, इमोशंस और लाइफ जर्नी को दिखाया गया है। अपना सपना पूरा करने के लिए हीर के विदेश जाने और अपने कुकिंग स्किल्स के जरिए भारतीय व्यंजनों को विदेशों में पहुंचाने की कोशिश को दिखाया गया है। इस रास्ते में कई बाधाएं आती हैं। फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed