{"_id":"661616c91d9907d61b0e3889","slug":"director-todd-phi-director-todd-phillips-joker-2-folie-a-deux-trailer-released-joaquin-phoenix-and-lady-gaga-in-lead-role-llips-joker-2-folie-a-deux-trailer-released-joaquin-phoenix-and-lady-gaga-in-lead-role-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Joker 2: Folie A Deux: 'जोकर 2' के ट्रेलर में जोकिन फीनिक्स और लेडी गागा का अलग अवतार, फैंस हुए उत्साहित","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Joker 2: Folie A Deux: 'जोकर 2' के ट्रेलर में जोकिन फीनिक्स और लेडी गागा का अलग अवतार, फैंस हुए उत्साहित
Wed, 10 Apr 2024 10:38 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Wed, 10 Apr 2024 10:38 AM IST
सार
निर्देशक टॉड फिलिप्स की फिल्म 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' का आज ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। दर्शकों में ट्रेलर को देखकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
जोकर: फोली ए ड्यूक्स
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
विज्ञापन
निर्देशक टॉड फिलिप्स की फिल्म 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' का आज ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। दर्शकों में ट्रेलर को देखकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।इस फिल्म में जोकिन फीनिक्स और लेडी गागा एक अलग अवतार में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
जोकिन फीनिक्स का जबरदस्त अभिनय
साल 2019 में फिल्म 'जोकर' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जोकिन फीनिक्स ने शानदार अभिनय किया था। दर्शक पिछले कई वर्षों से 'जोकर' की अगली का कड़ी का इंतजार कर रहे थे। आज 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' के ट्रेलर को देखकर जोकिन फीनिक्स के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' के ट्रेलर की शुरुआत जोकिन फीनिक्स के आगमन से होती है। ट्रेलर को देखर ऐसा लगता है जैसे उन्हें किसी सेल से बाहर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
Jahnvi Kapoor: जान्हवी ने शिखर के साथ रिश्ता किया कंफर्म? गले के हार की वजह से चर्चा में आईं अभिनेत्री
अलग अवतार में दिखेंगी लेडी गागा
टॉड फिलिप्स की फिल्म 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। इस फिल्म में लेडी गागा भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। ट्रेलर के शुरुआत में लेडी गागा का किरदार दूर से जोकिन फीनिक्स को देख रही होती है। फिर अगले दृश्य में वे कहती हैं, 'मैं कोई भी नहीं हूं। मैंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है जिस पर गर्व महसूस कर सकूं।'
Taapsee Pannu: तापसी पन्नू ने अपनी शादी की कंफर्म, सीक्रेट वेडिंग की बताई वजह, बोलीं- पब्लिक में नहीं लाना था
'जोकर 2' में दिखेगी गागा और फीनिक्स की केमिस्ट्री
फिल्म 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' के ट्रेलर के एक दृश्य में लेडी गागा और जोकिन फीनिक्स साथ में डांस करते नजर आते हैं। दोनों के बीच में अद्भुत तालमेल देखने मिल रहा है। 'जोकर' के फैंस अब बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।