फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Director Shankar reveals the risky dangerous scene performed by Kamal Haasan for Indian 2

Indian 2 : 'इंडियन 2' में जोखिम भरा एक्शन करते दिखेंगे कमल हासन, फिल्म के निर्देशक ने किया बड़ा खुलासा

Sun, 02 Jun 2024 04:11 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 02 Jun 2024 04:11 PM IST
सार

कमल हासन 'इंडियन 2' के साथ एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। हाल में ही फिल्म का एल्बम लॉन्च किया गया। इस दौरान फिल्म के निर्देशक ने कुछ एक्शन दृश्यों को लेकर जबर्दस्त खुलासा किया है। 
 

विज्ञापन
Director Shankar reveals the risky dangerous scene performed by Kamal Haasan for Indian 2
कमल हासन-शंकर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'इंडियन 2' जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं, जिसके बाद आखिरकार बीते दिनों फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई। फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हाल में ही एक कार्यक्रम के दौरान फिल्म का ऑडियो लॉन्च किया गया था। इस दौरान फिल्म के निर्देशक ने इसे लेकर कई खुलासे किए हैं। 

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Shankar Shanmugham (@shanmughamshankar)

विज्ञापन

'इंडियन 2' का हुआ ऑडियो लॉन्च
'इंडियन 2' का एल्बम रिलीज हो चुका है। लोगों को अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत काफी पसंद आ रहा है। कमल हासन अभिनीत और शंकर द्वारा निर्देशित इस एक्शन ड्रामा में दर्शकों को भरपूर मजा आने वाला है। लंबे समय के बाद, कॉलीवुड से किसी बड़े सितारे की फिल्म आ रही है, इसलिए सभी की निगाहें इस फिल्म पर टिकी हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ranveer Singh: सिनेमेटोग्राफर जय ओझा ने रणवीर सिंह के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले-ज्यादा मूड में..
जोखिम भरे एक्शन सीन पर ये बोले शंकर
ऑडियो लॉन्च इवेंट के दौरान, शंकर ने 'इंडियन 2' में कमल हासन द्वारा किए गए एक जोखिम भरे सीन पर बात की। उन्होंने कहा, " यह एक मुश्किल सीन था, जिसमें कमल सर को रस्सी के सहारे रखा गया था। उन्हें पंजाबी बोलना था और इस दौरान उन्हें एक हाथ से कोई तस्वीर भी बनानी थी। उन्होंने प्रोस्थेटिक मेकअप पहना हुआ था और हमने उस सीन को स्लो मोशन के 48 फ्रेम में शूट किया। कमल सर के अलावा दुनिया में कोई भी ऐसा सीन नहीं कर सकता था।"
Sanjeeda Shaikh: संजीदा शेख से एक महिला ने की थी छेड़छाड़, नाइट क्लब में हुई घटना से चौक गई थीं अभिनेत्री
शंकर ने की कमल हासन की तारीफ
इस कार्यक्रम के दौरान निर्देशक ने अभिनेता की काफी तारीफ की। कमल हासन की तारीफ करते हुए शंकर ने आगे कहा, "प्रोस्थेटिक मेकअप लगाने में चार घंटे और इसे हटाने में एक घंटा लगता था। कमल हासन सर 70 दिनों तक ऐसा करते रहे। वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं।" बता दें कि यह साल 1996 में आई फिल्म 'इंडियन' का दूसरा भाग है। इस फिल्म में कमल हासन के अलावा रकुल प्रीत सिंह, सिद्धार्थ, प्रिया भवानी शंकर, एसजे सूर्या और बॉबी सिम्हा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। 
आदित्य ने साझा की अपनी तस्वीरें, फैंस बोले- क्या अब आप सिंगल हैं!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed