{"_id":"665c4a25ecaa4a0a4e0ac279","slug":"heeramandi-actress-sanjeeda-shaikh-shared-incident-of-molested-by-a-women-in-night-club-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanjeeda Shaikh: संजीदा शेख से एक महिला ने की थी छेड़छाड़, नाइट क्लब में हुई घटना से चौक गई थीं अभिनेत्री","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sanjeeda Shaikh: संजीदा शेख से एक महिला ने की थी छेड़छाड़, नाइट क्लब में हुई घटना से चौक गई थीं अभिनेत्री
Sun, 02 Jun 2024 04:02 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 02 Jun 2024 04:02 PM IST
सार
हीरामंडी अभिनेत्री संजीदा ने खुद के साथ हुई छेड़छाड़ की हैरान कर देने वाली घटना साझा की है। उन्होंने बताया कि एक नाइट क्लब में एक महिला ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। उसके द्वारा किए गए व्यवहार से वे चौक गई थीं।
विज्ञापन
संजीदा शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsanjeeda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘हीरामंडी’ की अभिनेत्री संजीदा शेख सीरीज में अपने किरदार को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। संजीदा ने भंसाली की पहली वेब सीरीज में शानदार अभिनय किया है। दर्शक भी अभिनेत्री के अभिनय की सराहना कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने साथ एक नाइट क्लब में एक महिला द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की घटना साझा की।
महिला ने अभिनेत्री को गलत तरीके से छुआ
अभिनेत्री संजीदा शेख ने एक साक्षात्कार में बात करते हुए बताया कि उनके साथ जब छेड़छाड़ की घटना एक महिला के द्वारा हुई तो वह चौक गई थीं। उन्होंने बताया कि एक नाइट क्लब में एक महिला चलते हुए आई और गलत तरीके से उनके शरीर को छूने लगी। अभिनेत्री ने बताया कि वह इस घटना से हैरान रह गई थीं। संजीदा ने कहा, ‘मुझे एक घटना याद है वह एक लड़की द्वारा की गई थी। मैं एक नाइट क्लब में थी। एक लड़की मेरे पास से गुजर रही थी और उसने मेरे शरीर को छुआ और चली गई। मैं हैरान रह गई। हमने सुना था कि पुरुष गलत व्यवहार करते हैं, लेकिन लड़कियां भी कोई कम नहीं हैं।
शाहरुख के बाद अब बुर्ज खलीफा पर दिखेगा इस हीरो की फिल्म का पोस्टर
विज्ञापन
गलत को गलत कहें
अभिनेत्री ने इस दौरान कहा कि जो गलत है वो गलत है। इसका पुरुष या महिला से कोई लेना देना नहीं है। अभिनेत्री ने कहा, ‘इसका पुरुषों या महिलाओं से कोई लेना-देना नहीं है, जो भी गलत है वह गलत है। अगर किसी महिला ने आपके साथ गलत किया है, तो उसे बताएं, क्योंकि मुझे लगता है कि पीड़ित होने का कार्ड खेलना ठीक नहीं है।’
पति से तलाक के बाद थीं दुखी
अभिनेत्री संजीदा शेख अपने पति आमिर अली से साल 2020 में अलग हो गई थीं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब यह हुआ तो वह खुद को सबसे ज्यादा उदास मानती थी। हालांकि, समय के साथ सब कुछ ठीक होता गया और वह मजबूत होती गईं। अभिनेत्री ने खुद से प्यार करना शुरू कर दिया और वह अब बिल्कुल खुश हैं।
Bollywood Celebs: खूब पढ़े-लिखे हैं ये कलाकार, डॉक्टर और इंजीनियर से हटकर अलग-अलग कोर्स में लिया था दाखिला