फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Director Hansal Mehta accused Air India of tampering with his suitcase said all his clothes got spoiled

Hansal Mehta: हंसल मेहता ने एयर इंडिया पर लगाया सूटकेस से छेड़छाड़ का आरोप, कहा- मेरे सारे कपड़े खराब हो गए

Sun, 14 Apr 2024 01:13 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 14 Apr 2024 01:13 PM IST
सार

हाल ही में, मशहूर निर्देशक हंसल मेहता ने मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरी। उन्होंने एयर इंडिया की अपनी इस फ्लाइट के दौरान हुए घटनाक्रम को एक्स पर साझा किया है। 

विज्ञापन
Director Hansal Mehta accused Air India of tampering with his suitcase said all his clothes got spoiled
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्मी सितारे अक्सर अपने यात्रा अनुभवों को सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। इसमें उनके अच्छे और बुरे दोनों ही तरह के अनुभव शामिल होते हैं। कई बार कुछ हस्तियों को बहुत खराब चीजों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में, ऐसा ही एक मामला सामने आया है। इस बार हंसल मेहता को कड़वे अनुभव से गुजरना पड़ा हैं।

विज्ञापन


बैग में रखे सारे कपड़े हो गए खराब
हाल ही में, मशहूर निर्देशक हंसल मेहता ने मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरी। उन्होंने एयर इंडिया की अपनी इस फ्लाइट के दौरान हुए घटनाक्रम को एक्स पर साझा किया है। उन्होंने बताया कि उनके बैग में रखे सारे कपड़े खराब हो गए है। उनका आरोप है कि या तो उनके सूटकेस को खोला गया या फिर उसके साथ छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन


Diljit Dosanjh: कपिल के साथ मस्ती के मूड में दिखे इम्तियाज, बोले- दिलजीत के बिना 'चमकीला' का निर्माण असंभव था
विज्ञापन
विज्ञापन


कपड़ों पर लगा था पीले रंग का कैमिकल
हंसल मेहता ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "नमस्ते एयर इंडिया। कल मेरी एआई 131 पर मुंबई से लंदन की उड़ान अच्छी थी। लेकिन जब बात एआई की आती है तो ऐसी चीजें हर बार  कम समय के लिए ही होती है। मेरे सूटकेस को या तो खोला गया था या फिर उसके साथ छेड़छाड़ की गई थी। मेरे सारे कपड़े खराब हो गए। कपड़ों पर एक चिपचिपा पीले रंग का गाढ़ा कैमिकल लगा हुआ है। ऐसा लगता है कि वह कपड़े से नहीं निकल पाएगा। मैं अपने बैग में कोई भी खराब होने वाली चीज लेकर नहीं जा रहा था। बैग में केवल कपड़े थे।




एयर इंडिया ने दिया यह जवाब
हंसल को हुई असुविधा पर एयर इंडिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कंपनी ने हंसल की पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, "प्रिय हंसल मेहता, आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। हमारी जांच के लिए आपकी यह प्रतिक्रिया अहम है। कृपया, हमें इस मामले की जांच के लिए थोड़ा समय दीजिए। आपके धैर्य और समझदारी के लिए धन्यवाद।" एयर इंडिया के इस जवाब पर हंसल मेहता ने भी अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि मैं लंदन में एक लंबी यात्रा पर आया हूं और मेरे सारे कपड़े खराब हो गए हैं। यह आपकी जिम्मेदारी है। 

Shahrukh Khan: कोलकाता और लखनऊ का मैच देखने पहुंचे शाहरुख, सुहाना और अबराम; सुरक्षा देख हक्के-बक्के रह गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed