{"_id":"6674eedb319ba038cb0e2c65","slug":"diljit-dosanjh-performed-main-hun-punjab-at-tonight-show-jimmy-fallon-says-cause-that-songs-matched-my-attir-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diljit Dosanjh: 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' में दिलजीत ने गाया 'मैं हूं पंजाब', गायक ने किया कारण का खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Diljit Dosanjh: 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' में दिलजीत ने गाया 'मैं हूं पंजाब', गायक ने किया कारण का खुलासा
Fri, 21 Jun 2024 08:40 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Fri, 21 Jun 2024 08:40 AM IST
सार
दिलजीत दोसांझ अपने अभिनय और गायकी के अलावा अगर किसी एक चीज के लिए मशहूर है तो वह उनका स्टाइल है। वे कहीं भी परफॉर्म करने जाते हैं तो अपने लुक को लेकर काफी सीरियस होते हैं। 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' में वे एकदम पंजाबी लुक में शमिल हुए थे।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
दिलजीत दोसांझ की गायकी जितनी खूबसूरत है उनकी सादगी भी उतनी ही सुंदर है। हाल ही में गायक 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' में बतौर मेहमान शामिल हुए। उस शो के दौरान दिलजीत की सादगी ने पूरी दुनिया में मौजूद उनके फैंस के दिलों को एक बार फिर से जीत लिया। गायक ने शो के दौरान 'मैं हूं पंजाब' पर परफॉर्म किया था। अब एक इंटरव्यू के दौरान खुद उन्होंने खुलासा किया कि वे इस गाना को नहीं गाने वाले थे।
बड़ी ख्वाहिश थी जिमी फॉलन के शो में जाने की
दिलजीत दोसांझ इन दिनों सफलता का मीठा स्वाद चख रहे हैं। उनकी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को जहां दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है वहीं वे भारत के बाहर भी अपनी गायकी का जलवा बिखेर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि वे कब से 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' का हिस्सा बनना चाहते थे। इसके बारे में उन्होंने अपने एक दोस्त को बताया भी था। तब उनके दोस्त ने उन्हें मेनिफेस्टेशन की सलाह दी थी और वे अब 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' का हिस्सा बन चुके हैं।
ऑनस्क्रीन देवर को दिल दे बैठी थीं गौतमी, रचाई शादी
विज्ञापन
'मैं हूं पंजाब' प्लान में शामिल नहीं था
दिलजीत दोसांझ 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' में 'गोट' और 'बॉर्न टू शाइन' पर लाइव परफॉर्म किया था। वहीं उन्होंने आखिर में 'मैं हूं पंजाब' गाया। इसके बारे में बातें करते हुए गायक कहते हैं, 'पहले से तय नहीं था कि मैं इस गाने को गाऊंगा। कई और गाने जैसे 'किन्नी-किन्नी' और 'नैना' भी लिस्ट में थे, लेकिन वे गाने मेरे लुक के साथ नहीं जा रहे थे इसलिए मैंने 'मैं हूं पंजाब' पर परफॉर्म किया'।
Sonakshi-Zaheer Wedding: होने वाले दामाद जहीर को शत्रुघ्न सिन्हा ने लगाया गले, दरार की अफवाहों को किया खारिज
गाना से ज्यादा जरुरी है पंजाबी लुक
दिलजीत दोसांझ अपने अभिनय और गायकी के अलावा अगर किसी एक चीज के लिए मशहूर है तो वह उनका स्टाइल है। वे कहीं भी परफॉर्म करने जाते हैं तो अपने लुक को लेकर काफी सीरियस होते हैं। 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' में वे एकदम पंजाबी लुक में शमिल हुए थे। इस बारे में बातें करते हुए दिलजीत कहते हैं, 'मेरे लिए गाना से ज्यादा जरुरी मेरा पहनावा है। मैं उस दिन शो में पंजाबी पहनावे में था इसलिए मैंने 'मैं हूं पंजाब' पर परफॉर्म किया। वह गाना मेरे प्लान का हिस्सा नहीं था'।