Dil Dhadakne Do: ‘दिल धड़कने दो’ के 10 साल पूरे, स्टारकास्ट ने शेयर की तस्वीरें; दिखा मस्ती भरा अंदाज
10 Years Of Dil Dhadakne Do: फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ के दस साल पूरे होने पर फिल्म की कास्ट और क्रू ने पुरानी यादें साझा की हैं।
विस्तार
निर्देशक जोया अख्तर की मल्टीस्टारर हिट फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ को आज रिलीज हुए 10 साल पूरे हो गए हैं। 2015 में आई इस फैमिली ड्रामा के 10 साल पूरे होने पर अब निर्देशक जोया अख्तर समेत फिल्म से जुड़े लोगों ने इसे सेलिब्रेट किया है। साथ ही फिल्म से जुड़ी बातें शेयर की हैं।
जोया ने फिल्म की कास्ट और क्रू को बोला थैंक्यू
फिल्म की निर्देशक जोया अख्तर ने ‘दिल धड़कने दो’ के 10 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में जोया ने फिल्म से जुड़ी कई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए जोया ने कैप्शन में लिखा है, “‘दिल धड़कने दो’ के बेहतरीन क्रू और सबसे बेहतरीन कलाकारों को ढेर सारा प्यार। उस जीवन बदलने वाले अनुभव के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।”
विज्ञापन विज्ञापन
प्रोडक्शन हाउस ने शेयर कीं फिल्म की बीटीएस तस्वीरें
जोया अख्तर के अलावा प्रोडक्शन हाउश टाइगर बेबी के इंस्टाग्राम हैंडल से भी फिल्म से जुड़ी कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर की गई हैं। ये तस्वीरें फिल्म की शूटिंग की हैं, जिनमें फिल्म से जुड़ी अनदेखी फोटोज हैं। इन फोटोज में फिल्म की स्टारकास्ट से लेकर निर्देशक जोया अख्तर भी नजर आ रही हैं।
अनिल कपूर बोले- ‘यकीन नहीं हो रहा 10 साल हो गए’
अभिनेता अनिल कपूर ने भी फिल्म के 10 साल पूरे होने पर फिल्म की यादें ताजा कीं और फिल्म से जुड़ी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा कीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा, ‘यकीन नहीं हो रहा कि ‘दिल धड़कने दो’ को 10 साल हो गए हैं। एक ऐसी फिल्म जो हर बार हमारे दिलों की धड़कन को और तेज करते हुए जवान होती जाती है।’
यह खबर भी पढ़ेंः Housefull 5: रिलीज से पहले ही 'हाउसफुल 5' ने कमाए 7 करोड़, स्लो शुरुआत के बाद पटरी पर लौटी एडवांस बुकिंग
फिल्म में नजर आई थी बड़ी स्टारकास्ट
‘दिल धड़कने दो’ 10 साल पहले साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फैमिली ड्रामा फिल्म में अनिल कपूर के अलावा रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, शेफाली शाह, राहुल बोस, प्रियंका चोपड़ा और विक्रांत मैसी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है।