Dia Mirza: 'रहना है तेरे दिल में' गाने की ट्यून सुन नॉस्टैल्जिक हुईं दीया, बोलीं- 'इस प्यार के लिए आभारी हूं'
Rehnaa Hai Terre Dil Mein: अभिनेत्री दीया मिर्जा ने आज बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' के गाने की म्यूजिक ट्यून लगाई है और पुरानी यादों में खो गई हैं।
विस्तार
अभिनेत्री दीया मिर्जा ने साल 2001 में फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' के जरिए एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया। इसमें वे आर.माधवन के अपोजिट नजर आईं। यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई। साथ ही फिल्म का म्यूजिक भी हिट रहा। आज बुधवार को दीया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस फिल्म के एक गाने का जिक्र किया है।
फिल्म ने किया एडल्ट लाइफ को परिभाषित
दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें वे मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इसके साथ 'रहना है तेरे दिल में' की म्यूजिक ट्यून लागई है। उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'इस धुन ने कई मायनों में मेरी एडल्ट लाइफ के गाने को परिभाषित किया है'।
दीया ने लिखा- 'आभारी हूं'
दीया ने आगे लिखा है, 'मैं 19 साल की थी, जब मैंने बच्चों के साथ बारिश में डांस किया था। यह पहला सीन था, जिसने मुझे एक कलाकार के रूप में दर्शकों के सामने पेश किया। एक ऐसी फिल्म में, जिसका टाइटल उम्मीद दिखाता है और जीवन यात्रा को परिभाषित करता है। फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' - तब, अब और हमेशा। आप लोगों ने फिल्म में मुझे अपनाया, इतना प्यार दिया इसके लिए आभारी हूं'।
Aankhon Ki Gustaakhiya: बेटी शनाया की डेब्यू फिल्म के प्रीमियर पर पहुंचे संजय कपूर, सजी सितारों की महफिल
नेटिजन्स ने की तारीफ
दीया मिर्जा के इस पोस्ट पर नेटिजन्स रिएक्ट कर रहे हैं। साथ ही फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कुछ खूबसूरती ऐसी होती हैं, जो कभी कम नहीं होती'। एक यूजर ने लिखा, 'एकदम रीना वाइब्स वाली पोस्ट'। बता दें कि फिल्म में दीया ने रीना मल्होत्रा का रोल अदा किया था। बीते वर्ष इस फिल्म को सिनेमाघरों में री-रिलीज किया गया था।