फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dhurandhar 2 about to break the record baahubali 2 in north america producer reacts

'बाहुबली 2' का नौ साल का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब 'धुरंधर 2', निर्माता बोले- कहने की जरूरत नहीं कि...

Sun, 29 Mar 2026 12:33 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 29 Mar 2026 12:33 PM IST
सार

Dhurandhar 2: फिल्म 'धुरंधर 2' नौ साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है। इस पर 'बाहुबली 2' के निर्माता ने रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
Dhurandhar 2 about to break the record baahubali 2 in north america producer reacts
बाहुबली 2, धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' की रफ्तार अभी भी जारी है। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब यह नॉर्थ अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2: द कंक्लूजन' के 9 साल पुराने रिकॉर्ड के करीब पहुंच रही है।
विज्ञापन

'बाहुबली 2' के प्रोड्यूसर का रिएक्शन
वेंकी बॉक्स ऑफिस ने बताया कि 'धुरंधर 2' के नाम 'नॉर्थ अमेरिका में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई' का नया रिकॉर्ड है। उन्होंने दावा किया कि 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड टूट चुका है।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, 'बाहुबली 2' के प्रोड्यूसर शोबू यारलागड्डा ने एक्स पर लिखा, 'कल मैंने धुरंधर 2 देखी। कहने की जरूरत नहीं कि मुझे यह बहुत पसंद आई। मैंने फिल्म का पूरा आनंद लिया! यह देखकर खुशी हुई कि यह सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। भारत और दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है! पूरी टीम को बधाई!'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब 'धुरंधर 2'
'बाहुबली 2' के नाम नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म होने का रिकॉर्ड है, जिसने 20 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की थी। शनिवार शाम तक, 'धुरंधर 2', 'बाहुबली 2' की कमाई को पीछे नहीं छोड़ पाई है। बॉक्स ऑफिस मोजो के अनुसार, 'धुरंधर 2' ने अब तक नॉर्थ अमेरिका में 19.33 मिलियन डॉलर की कमाई की है। हालांकि जिस तरह से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, इससे लग रहा है कि यह जल्द ही नया रिकॉर्ड बनाएगी।
 
विज्ञापन

'बाहुबली 2' की टीम ने दी बधाई
'बाहुबली 2' के 9 साल के रिकॉर्ड तोड़ने पर फिल्म की टीम ने 'धुरंधर 2' टी टीम को बधाई दी है। टीम ने लिखा है अमेरिका और दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस के नए कीर्तिमान स्थापित करने पर हार्दिक बधाई!



'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धुरंधर 2' के निर्देशक आदित्य धर हैं। वही इसके लेखक और निर्माता हैं। यह फिल्म 2025 की हिट फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है, जिसने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। कमाई के मामले में इसने 'जवान' और 'पठान' को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed