फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   dheeraj kumar last rites funeral tributes passed away bollywood mourns loss

Dheeraj Kumar Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए अभिनेता-प्रोड्यूसर धीरज कुमार, नम आंखों से परिजनों ने किया विदा

Wed, 16 Jul 2025 04:18 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 16 Jul 2025 04:18 PM IST
सार

Dheeraj Kumar: जाने-माने अभिनेता-निर्माता धीरज कुमार का बुधवार दोपहर करीब 12:15 पर अंतिम संस्कार किया गया। मुंबई में विले पार्ले श्मशान घाट में उन्हें आखिरी विदाई दी गी। 

विज्ञापन
dheeraj kumar last rites funeral tributes passed away bollywood mourns loss
धीरज कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus

विस्तार

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और निर्माता-निर्देशक धीरज कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। निमोनिया से जूझने के बाद मंगलवार को उनका निधन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ। बुधवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार मुंबई में विले पार्ले श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान परिजनों और करीबियों का रो-रोकर बुरा हाल था। अभिनेता रजा मुराद भी इस दौरान काफी भावुक नजर आए। उनके अंतिम दर्शन के लिए कई सितारे पहुंचे।
विज्ञापन


धीरज कुमार का हुआ अंतिम संस्कार
धीरज कुमार के पार्थिव शरीर को फूलों से सजी एंबुलेंस में लाया गया। एंबुलेंस के सामने उनकी बड़ी तस्वीर लगाई गई थी, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो उठा। अंतिम दर्शन के लिए परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी मित्र मौजूद रहे। परिवारजनों ने भी नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दे रहे थे, वहीं उनकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by tahirJasus 007 (@tahirjasus2)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Namaste Bollywood (@namastebollywood.in)


धीरज कुमार के निधन से शोक की लहर
धीरज कुमार के अंतिम दर्शन करने के लिए शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के डायरेक्टर असित मोदी भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, 'टीवी इंडस्ट्री के लिए ये बहुत बड़ा नुकसान है।' उनके अलावा दीपक पराशर, सुरेंद्र पाल जैसे कलाकारों ने भी उनके अंतिम दर्शन किए।
 

इसके अलावा दिग्गज अभिनेता रजा मुराद ने भी दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा, 'धीरज जी ने बहुत शोहरत कमाई लेकिन उसके साथ-साथ उन्होंने बहुत इज्जत भी कमाई। वो जो कमिट करते थे वो जरूर करते थे।'
 
टीवी एक्टर तरुण खन्ना ने भी धीरज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'कोई भी उनकी जगह को भर नहीं सकता। इंडस्ट्री को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा है। धीरज जी बहुत दूर की सोच रखते थे।'
 

dheeraj kumar last rites funeral tributes passed away bollywood mourns loss
धीरज कुमार - फोटो : एक्स
इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान
धीरज कुमार ने हिंदी सिनेमा और टेलीविजन दोनों में अपनी खास जगह बनाई थी। अभिनय के साथ-साथ उन्होंने प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी अपना अहम योगदान दिया। उन्होंने न सिर्फ फिल्मों में अपनी पहचान बनाई, बल्कि टीवी सीरियल्स के माध्यम से भी घर-घर में लोकप्रियता हासिल की। साल 1981 की सुपरहिट फिल्म 'क्रांति' में उनकी भूमिका आज भी दर्शकों के दिलों में ताजा है। इसके अलावा, उन्होंने ‘ओम नमः शिवाय’, ‘श्री गणेश’ जैसे धार्मिक शोज को बनाकर भारतीय टेलीविजन को नई दिशा दी।

बीमारी ने छीन लिया जीवन
धीरज कुमार को एक्यूट निमोनिया हो गया था। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार की ओर से पहले जानकारी दी गई थी कि उनकी हालत स्थिर है और इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed