फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dharmendra says he was offered the role of Gabbar and Thakur but he gave up

Dharmendra: 'शोले' में धर्मेंद्र को ऑफर हुई थीं ये दो भूमिकाएं, अभिनेता ने अब किया बड़ा खुलासा

Fri, 27 Jun 2025 04:25 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 27 Jun 2025 04:25 PM IST
सार

Dharmendra Role in Sholay: एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने खुलासा किया है कि उन्हें फिल्म 'शोले' में वीरू के बजाए दूसरी भूमिकाएं दी जा रही थीं। आखिर फिल्म में धर्मेंद्र को कौन सी भूमिकाएं दी जा रही थीं आइए इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Dharmendra says he was offered the role of Gabbar and Thakur but he gave up
धर्मेंद्र, शोले का दृष्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की अदाकारी वाली फिल्म 'शोले' बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। धर्मेंद्र का कहना है कि यह फिल्म इतनी अच्छी है कि इसे आठवां अजूबा कहा जा सकता है और दर्शक इस बात से इंकार भी नहीं करेंगे। साल 1975 में रिलीज हुई इस फिल्म में धर्मेंद्र ने वीरू का किरदार निभाया है। हालांकि उन्हें इस फिल्म में दूसरी भूमिकाएं दी जा रही थीं। उन्होंने इस बारे में खुलासा किया है।

विज्ञापन


धर्मेंद्र ने बताई 'शोले' की खास बातें
इस साल फिल्म 'शोले' को रिलीज हुए 50 साल हो जाएंगे। इस मौके पर इस फिल्म का प्रीमियर इटली में होने वाला है। खास बात यह है कि फिल्म को उसके बिना कटे वाले हिस्से के साथ दिखाया जाएगा। ऐसे में धर्मेंद्र ने फिल्म के बारे में खास बातें बताई हैं।

विज्ञापन

गब्बर और ठाकुर की भूमिकाएं हुईं ऑफर
एएनआई से बात करते हुए धर्मेंद्र ने कहा 'बहुत कम लोग जानते हैं कि मुझे 'शोले' में गब्बर और ठाकुर की भूमिकाएं ऑफर की गई थीं, लेकिन मैं वीरू की भूमिका निभाना चाहता था क्योंकि वह मेरे जैसा ही था। मुझे शूटिंग में बहुत मजा आया। मेरे पसंदीदा दृश्य टंकी वाला दृश्य, मंदिर वाला दृश्य और बहुत से दूसरे दृश्य थे, लेकिन मुझे लगता है कि सबसे शक्तिशाली दृश्य जय की मृत्यु थी, जो आज भी मेरे दिमाग में बसा हुआ है।'

यह खबर भी पढ़ें: RD Burman: 'उनके बारे में सोचना अच्छा लगता है', आरडी बर्मन की 86वीं जयंती पर भावुक हुईं आशा भोसले

Dharmendra says he was offered the role of Gabbar and Thakur but he gave up
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

कैरेक्टर में समा जाते हैं धर्मेंद्र
बातचीत में धर्मेंद्र ने बताया कि उन्होंने फिल्मों में जो रोल किए हैं वह किस तरह किए हैं। उन्होंने बताया 'मेरे लिए कुछ भी मुश्किल नहीं था। मैं कोई प्रैक्टिस नहीं करता। मैं धर्मेंद्र नहीं लगता वहां। मैं वीरू ही लगता हूं। मैं कैरेक्टर में चला जाता हूं।'

विज्ञापन

सिक्का है असली हीरो
फिल्म 'शोले' में दिखाया गया है कि जब भी जय और वीरू कोई फैसला लेना चाहते हैं, तो वह एक सिक्के से टॉस करते हैं। इस तरह से फैसला जय के हक में जाता है। फिल्म के आखिर में वीरू को पता चलता है कि जिस सिक्के का जय इस्तेमाल करता है, उसके दोनों तरफ एक ही निशान होता है। इस पर धर्मेंद्र कहते हैं 'फिल्म में हर किरदार हीरो है, लेकिन असली हीरो सिक्का है।' 

फिल्म के बारे में
साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'शोले' भारतीय सिनेमा की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है। फिल्म का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था। इसमें अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, जया बहादुरी और अमजद खान ने अहम किरदार निभाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed