फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   RD Burman Birth Anniversary special Asha Bhosle become sad on RD Burman 86 Birth Anniversary

RD Burman: 'उनके बारे में सोचना अच्छा लगता है', आरडी बर्मन की 86वीं जयंती पर भावुक हुईं आशा भोसले

Fri, 27 Jun 2025 02:52 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 27 Jun 2025 02:52 PM IST
सार

RD Burman Birth Anniversary: मशहूर गायक आरडी बर्मन की 86वीं जयंती पर उनकी पत्नी आशा भोसले ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनके साथ मंत्री आशीष शेलार भी थे। इस मौके पर दोनों ने उनके बारे में विचार साझा किए।

विज्ञापन
RD Burman Birth Anniversary special Asha Bhosle become sad on RD Burman 86 Birth Anniversary
आरडी बर्मन की जयंती पर आशा भोसले ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : एक्स

विस्तार

आरडी बर्मन बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार थे। आज उनकी 86वीं जयंती है। इस मौके पर उनके संगीत प्रेमी उन्हें याद कर रहे हैं। ऐसे में पद्म विभूषण से सम्मानित गायिका आशा भोसले दिवंगत संगीतकार आरडी बर्मन को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचीं। आरडी बर्मन आशा भोसले के पति थे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Showbiz Bazaar (@showbizbazaar)


आशा भोसले और आशीष शेलार ने दी श्रद्धांजलि
आशा भोसले हर साल आरडी बर्मन की जयंती पर उनके आवास पर जाती हैं और संगीत उद्योग में उनके योगदान के लिए आभार जताती हैं। उनके साथ अक्सर आरडी बर्मन के फैंस भी आते हैं।
इस साल गायिका के साथ महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार भी शामिल हुए।
आशा भोसले ने आरडी बर्मन की तस्वीर पर फूल चढ़ाए। उसके बाद उनके संगीत करियर को श्रद्धांजलि देने के लिए हारमोनियम पर माला चढ़ाई। गायक आशीष शेलार ने आरडी बर्मन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर जन्मदिन का केक काटा गया।

RD Burman Birth Anniversary special Asha Bhosle become sad on RD Burman 86 Birth Anniversary
आरडी बर्मन - फोटो : एक्स

आरडी बर्मन के न होने पर जताया दुख
एएनआई से बात करते हुए आशा भोसले ने आरडी बर्मन के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने दिग्गज कलाकार के न होने पर दुख जताया। उन्होंने कहा 'इतने साल हो गए हैं। हमने उनके साथ मुश्किल गाने गाए और अच्छे गाने गाए। हमने बहुत कुछ किया है। आज उनका जन्मदिन है, लेकिन वह यहां नहीं हैं। मुझे इस बात का बहुत दुख है। इसलिए, उनका जन्मदिन मनाते हुए, मैं बस उनके बारे में सोचती हूं। उनके बारे में सोचना बहुत अच्छा लगता है।'

यह खबर भी पढ़ें: Diljit Dosanjh: गुरुद्वारा में गाया, स्कूल के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, ये है दिलजीत के गायक बनने की कहानी

RD Burman Birth Anniversary special Asha Bhosle become sad on RD Burman 86 Birth Anniversary
महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री शेलार - फोटो : सोशल मीडिया

आरडी बर्मन के काम ने लोगों को प्रेरित किया
आरडी बर्मन की जयंती के मौके पर महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री शेलार ने कहा कि पंचम दा के काम ने लाखों भारतीयों को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा 'मैं यह बात भारत के सभी लोगों से कहना चाहूंगा। दुनिया के सभी लोग जो संगीत से प्यार करते हैं। वे आज पंचम दा को याद कर रहे हैं। उनके गानों को याद कर रहे हैं। उन्होंने जो संगीत तैयार किया है। उन्होंने कुछ जगहों पर जो गाने गाए हैं। और कुछ जगहों पर उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है। हम पंचम दा को ऐसी कई भूमिकाओं में याद करते हैं। उन्होंने जो काम किया है। वह हर भारतीय को खुशी, शांति और उत्साह देता है।'

बर्मन की शादी और निधन
आपको बता दें बर्मन का पूरा नाम राहुल देव बर्मन था। उनका जन्म 27 जून, 1939 को कलकत्ता में गायक और संगीतकार सचिन देव बर्मन के घर हुआ था। पंचम दा के नाम से मशहूर, उन्होंने 331 फिल्मों में संगीत दिया और ज्यादातर काम अपनी पत्नी आशा भोसले और किशोर कुमार के साथ किया।
उन्होंने कई बेहतरीन गाने भी गाए, जिनमें 'शोले' फिल्म का मशहूर गाना 'महबूबा महबूबा' भी शामिल है।
बर्मन की पहली शादी रीता पटेल से हुई थी, जिनसे वे 1971 में अलग हो गए। इसके बाद साल 1980 में उन्होंने आशा भोसले से शादी कर ली।
54 साल की उम्र में हार्ट अटैक से बर्मन का निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed