फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   On Good Bad Ugly first day first show Ajith Kumar fans cheer dance outside theatres

Good Bad Ugly: 'गुड बैड अग्ली' के पहले शो पर अजित कुमार के फैंस ने मचाया धमाल, झूमते गाते आए नजर

Thu, 10 Apr 2025 01:50 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 10 Apr 2025 01:50 PM IST
सार

Good Bad Ugly Release: फिल्म गुड बैड अग्ली रिलीज हो चुकी है। इस मौके पर अजित के फैंस काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने अजित कुमार के लिए अजीबोगरीब हरकतें कीं हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

विज्ञापन
On Good Bad Ugly first day first show Ajith Kumar fans cheer dance outside theatres
गुड बैड अग्ली - फोटो : सोशल मीडिया से

विस्तार

सुपरस्टार अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' आज पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस मौके पर अजित कुमार के फैंस काफी उत्साहित दिखे। अजित कुमार के फैंस ने इस मौके को बहुत खास बना दिया है। वह पहले शो पर सिनेमाघरों के पास जमा हुए और झूमते गाते नजर आए। कुछ दर्शकों ने ढोल तमाशे बजाए।

विज्ञापन

Sunny Deol: फवाद खान के बॉलीवुड में वापसी पर सनी देओल ने रखी राय, बोले- राजनीति की तरफ नहीं जाउंगा

विज्ञापन

फैंस ने अजित कुमार के लिए दिखाया प्यार
अजित कुमार की फिल्में एक त्योहार की तरह होती हैं। अजित कुमार की फिल्म रिलीज होने के मौके पर उनके फैंस सिनेमाघरों के पास जमा होते हैं और अजित कुमार के प्रति अपना प्यार दिखाते हैं। 
इसी तरह के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ फैंस अजित कुमार के बड़े-बड़े पोस्टर लेकर सिनेमाघरों में जा रहे हैं। 
ओम पुरी की पूर्व पत्नी ने इसलिए ठुकरा दिया था विधु विनोद चोपड़ा का शादी का प्रपोजल, खुद बताई वजह
 

उत्साहित दिखे अजित कुमार के फैंस
एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सिनेमाघर के गेट पर अजित कुमार का एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है। उनके प्रशंसकों ने अपने पसंदीदा स्टार के प्रति सम्मान दिखाने के लिए पोस्टर के गले में फूलों की माला पहनाई। एक दूसरे वीडियो में नजर आ रहा है कि जैसे ही सिनेमाहाल के पर्दे पर अजित कुमार नजर आते हैं फैंस सीटी बजाना शुरु कर देते हैं।
 

विज्ञापन

क्या है फिल्म की स्टोरी?
'गुड बैड अग्ली' साल 1997 में आई अमेरिकन फिल्म 'ब्रेकडाउन' की तर्ज पर बनी है। फिल्म की कहानी अर्जुन की कहानी पर आधारित है, जो एक ऐसा व्यक्ति है जो अपनी पत्नी कायल (त्रिशा कृष्णन) को बचाने के लिए एक खतरनाक मिशन पर निकलता है। अर्जुन की पत्नी को  अजरबैजान में एक कुख्यात समूह ने पकड़ लिया है।
 



फिल्म में सितारे
गुड बैड अग्ली फिल्म का निर्देशन अधिक रविचंद्रन ने किया है। फिल्म एक्शन से भरपूर है। फिल्म में तृषा कृष्णन, अर्जुन दास, जैकी श्रॉफ और प्रिया प्रकाश वॉरियर जैसे सितारे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed