फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dhadak 2 star Siddhant Chaturvedi Share about Tripti Dimri deceived him with paneer momos

Siddhant Chaturvedi: तृप्ति डिमरी के कहने पर सिद्धांत ने खाए थे पनीर मोमोज, बोले-उसने मेरे साथ धोखा किया है

Sat, 14 Sep 2024 04:02 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 14 Sep 2024 04:02 PM IST
सार

सिद्धांत चतुर्वेदी ने हाल ही में 'धड़क 2' की को-एक्टर तृप्ति डिमरी को लेकर एक मजेदार वाकया शेयर किया है। अभिनेता ने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है। तृप्ति ने सिद्धांत को पनीर मोमोज खाने के लिए मनाया और उसके बाद कभी भी पनीर मोमोज न खाने की कसम खा ली।

विज्ञापन
Dhadak 2 star Siddhant Chaturvedi Share about Tripti Dimri deceived him with paneer momos
तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सिद्धांत चतुर्वेदी ने हाल ही में 'धड़क 2' की को-एक्टर तृप्ति डिमरी को लेकर एक मजेदार वाकया शेयर किया है। अभिनेता ने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है। तृप्ति ने सिद्धांत को पनीर मोमोज खाने के लिए मनाया और उसके बाद कभी भी पनीर मोमोज न खाने की कसम खा ली। उन्होंने आगे कहा, 'उसने मेरे साथ धोखा किया है'। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन

तृप्ति के सुझाव पर ट्राई किया था पनीर मोमोज
न्यूज 18 से बातचीत के दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी ने खाने को लेकर एक मजाकिया वाकया साझा किया। सिद्धांत ने कहा कि तृप्ति ने उन्हें पनीर मोमोज खाने के लिए तैयार किया लेकिन जब वह पनीर मोमोज खाने पहुंचे तो उनको लगा कि उनके साथ धोखा हुआ है। उन्होंने 'धड़क 2' की अपनी सह-कलाकार तृप्ति डिमरी के सुझाव पर पनीर मोमोज ट्राई किया था। नॉर्मल वेज मोमोज या चिकन मोमोज के बजाय, उसने पनीर मोमोज पर जोर दिया।
विज्ञापन

 

Radhika Madan: 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का ऑडिशन देने के बाद बीमार हो गई थीं राधिका, फिर इस वजह से मिली 'पटाखा'

विज्ञापन
विज्ञापन

पनीर मोमोज को लेकर है ऐसी राय
सिद्धांत ने कहा कि पनीर मोमोज को लेकर उनका अनुभव बहुत खराब रहा है। उन्हें चखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया को दर्शाते हुए, उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि मोमोज खाने के बाद, मैं ऐसा था, 'भाई साहब, यह क्या है? यह नहीं हो सकता'। अभिनेता ने कहा, "मैंने एक पोस्ट साझा की जिसमें मैंने लिखा था कि मैं उस डिश को फिर कभी नहीं जज करूंगा और इसका मतलब है कि मैंने यह निर्णय लिया है कि मैं इसे अपने जीवन में फिर कभी नहीं खाऊंगा।"

Bigg Boss Marathi 5: निक्की तंबोली पर फूटा अरबाज की गर्लफ्रेंड लीजा का गुस्सा, कहा- उन्हें सब पता है फिर भी


तृप्ति डिमरी के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन
करण जौहर ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'धड़क 2' का ऐलान किया है। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। इस फिल्म को साजिया इकबाल डायरेक्ट कर रही हैं। इस फिल्म को लेकर करण जौहर ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि इस फिल्म में जो अलग वर्ग के लोगों के बीच लव स्टोरी दिखाई जाएगी। ये फिल्म 22 नवंबर को साल 2024 में रिलीज की जाएगी।
   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed