फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Deva movie new song released shahid kapoor pooja hegde lip lock viral

Deva Song: ‘देवा’ का नया गाना ‘मर्जी चा मालिक’ रिलीज …पूजा हेगड़े के साथ लिप-लॉक करते दिखे शाहिद कपूर

Mon, 03 Feb 2025 02:44 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 03 Feb 2025 02:44 PM IST
सार

Deva Song: शाहिद कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘देवा’ का एक नया गाना रिलीज कर दिया गया है, जिसमें शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Deva movie new song released shahid kapoor pooja hegde lip lock viral
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम- @shahidkapoor

विस्तार

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े अभिनीत फिल्म ‘देवा’ 31 जनवरी को दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई थी। इस फिल्म के रिलीज के तीन बाद फिल्म के निर्माताओं ने एक नया गाना रिलाज किया है। 

विज्ञापन


फिल्म का नया गाना ‘मर्जी चा मालिक’ रिलीज

‘देवा’ फिल्म ‘मर्जी चा मालिक’ गाने को जी म्यूजिक के यूट्यूब पर आज के दिन रिलीज कर दिया गया है, जिसमें आप शाहिद कपूर को एक स्वैग वाले अंदाज में देख सकते हैं और पूजा हेगड़े के साथ इन्हें लिप-लॉप करते भी दिखाया गया है। गाने के बोल से यह पता चलता है कि वह अपने मर्जी से जीवन जीना पसंद करते हैं। इस गाने को श्रेयस और जेक्स बेजॉय के द्वारा गाया गया है। देवा फिल्म को जी म्यूजिक और रॉय कपूर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Drishyam 3 Fact Check: दृश्यम 3 में अजय देवगन के साथ दिखेंगे मोहन लाल?, सुपरहिट फ्रेंचाइजी पर धमाकेदार खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर के रोल में दिखे 'देवा'

हाल ही में रिलीज हुई ‘देवा’ फिल्म में शाहिद कपूर को एक देव अंब्रे के किरदार में दिखाया गया है, जो इंस्पेक्टर के रोल में नजर आ रहे हैं। इसमें वह अपने हिसाब से जिंदगी को जीते हैं। 


पूजा ने कहा उनके अभिनय में सच्चाई है

‘देवा’ फिल्म की अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने शाहिद कपूर के साथ काम करते हुए एक इंटरव्यू में अपने अनुभव साझा किए थे, जिसमें उन्होंने कहा “उनके साथ काम करना आसान है और काम के दौरान मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा।” पूजा हेगड़े ने यह भी कहा, उनके अभिनय में सच्चाई है, जो दिखता है, तभी मैं उनके साथ क्लोज-अप शूट कर पाई। 

यह खबर भी पढ़ें: Kannappa: फिल्म ‘कन्नप्पा’ में प्रभास का लुक आया सामने, रुद्र की भूमिका में आएंगे नजर

शाहिद कपूर वर्कफ्रंट

हाल ही में सिनेमाघरों में शाहिद कपूर कि देवा फिल्म रिलीज की गई है। शाहिद कपूर की ‘फर्जी 2’ वेब सीरीज भी साल 2025 के अंत तक दर्शकों के लिए रिलीज की जा सकती है। इसके पहले सीजन को लोगों ने खूब सराहा था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed