Deadpool and Wolverine: 'इलेक्ट्रा' के लिए जेनिफर गार्नर ने की कड़ी मशक्कत, साझा किया तैयारी का पूरा वीडियो
जेनिफर ने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर बताया है कि उन्होंने फिल्म में अपने किरदार के लिए किस तरह तैयारी की? इसमें वह तलवारबाजी करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने बॉक्सिंग और तैराकी जैसी चीजें भी की हैं।
विस्तार
अमेरिकी फिल्म 'डेडपूल और वूल्वरिन' सिनेमाघरों में लगी है। इस फिल्म में जेनिफर गार्नर को इलेक्ट्रा नैचियोस के रूप में देखा गया है। एमसीयू के इस किरदार के लिए अभिनेत्री ने कड़ी मशक्कत की है। घंटों की कसरत और ट्रेनिंग के बाद उन्होंने पर्दे पर इस किरदार को अदा किया है। जेनिफर ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर खुद अपने किरदार की तैयारी की झलक साझा की है।
जेनिफर गार्नर ने साझा किया वर्कआउट वीडियो
जेनिफर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की है। इसमें वह तलवारबाजी करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने बॉक्सिंग और तैराकी जैसी चीजें भी की हैं। जेनिफर गार्नर को 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' में इलेक्ट्रा के रूप में कैमियो भूमिका के लिए 'मार्वल फिट' होना पड़ा। उन्होंने पूरे वर्कआउट की वीडियो साझा की है।
Kriti-Dhanush: सोनम के बाद कृति सेनन के 'रांझणा' बनेंगे धनुष! आनंद एल राय की 'तेरे इश्क में' के लिए मिलाया हाथ
शॉन लेवी और रयान रेनॉल्ड्स को आया था विचार
इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'मुझे वह पल याद है जब डायरेक्टर शॉन लेवी और रयान रेनॉल्ड्स को इलेक्ट्रा नैचियोस को 'डेडपूल 3' फिल्म में दिखाने का विचार आया था। हम 'द एडम प्रोजेक्ट' के सेट पर थे और उन्होंने एक-दूसरे को ऐसा लुक दिया, जो एक आइडिया पर बात कर सकते थे। उन्होंने आगे लिखा है, 'मैं फिट थी, लेकिन मार्वल फिट नहीं थी'। लेकिन, फिर यह भी हकीकत बन गया, मैंने अपनी ट्रेनिंग शुरू की। साथ ही दूसरे वर्कआउट भी शुरू किए'।
दोस्तों को कहा शुक्रिया
जेनिफर ने बताया कि उन्होंने सप्ताह में 3 बार बॉक्सिंग ट्रेनिंग सहित कई और वर्कआउट किए। इसी के साथ अभिनेत्री ने फाइट सीन की शूटिंग का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया, 'फाइट शूट करना बहुत मजेदार था, सभी एक साथ वहां थे। वह एक सपने जैसा था। मुझे अपने दोस्तों पर गर्व है और उनके साथ वहां होने के लिए मैं शुक्रगुजार हूं। हालांकि, शुक्रिया कहना काफी नहीं है। 26 जुलाई, 2024 को रिलीज हुई यह फिल्म भारतीय दर्शकों को भी पसंद आ रही है।
Akshay Kumar: 'हे बेबी' की तिकड़ी ने 'खेल खेल में' बनाया ऐसा मजेदार वीडियो, बन गया प्रशंसकों का दिन