फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay Kumar ask fans to make reels with friends on Hauli Hauli song of upcoming movie Khel Khel Mein

Akshay Kumar: 'हे बेबी' की तिकड़ी ने 'खेल खेल में' बनाया ऐसा मजेदार वीडियो, बन गया प्रशंसकों का दिन

Wed, 07 Aug 2024 12:03 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 07 Aug 2024 12:03 AM IST
सार

अक्षय कुमार ने फिल्म 'हे बेबी' के अपने को-स्टार्स रितेश देशमुख और फरदीन खान के साथ मिलकर एक मजेदार रील बनाई है। 'हे बेबी' की इस तिकड़ी ने यह वीडियो फिल्म 'खेल खेल में' के 'हौली हौली' गाने पर बनाई है। 

विज्ञापन
Akshay Kumar ask fans to make reels with friends on Hauli Hauli song of upcoming movie Khel Khel Mein
अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, फरदीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'सिरफिरा' बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई। अब उनका पूरा फोकस अपनी आगामी फिल्म 'खेल खेल में' पर टिका है। यह फिल्म इसी महीने रिलीज होने जा रही है और खिलाड़ी जी-जान से इसके प्रमोशन में जुटे हैं। सोशल मीडिया पर भी वे इसका प्रचार करने में कसर नहीं छोड़ रहे। आज उन्होंने एक बेहद मजेदार वीडियो साझा किया है। इसने उनके प्रशंसकों का दिन बना दिया है।

विज्ञापन

तिकड़ी को देख खुश हुए फैंस
अक्षय कुमार ने फिल्म 'हे बेबी' के अपने को-स्टार्स रितेश देशमुख और फरदीन खान के साथ मिलकर एक मजेदार रील बनाई है। 'हे बेबी' की इस तिकड़ी ने यह वीडियो फिल्म 'खेल खेल में' के 'हौली हौली' गाने पर बनाई है। वीडियो इतना मजेदार है कि इसे देख किसी की भी हंसी छूट जाए। अक्षय ने पुराने पलों को याद किया है। वीडियो के साथ लिखा है, 'जब 'हे बेबी' की मुलाकात 'हौली हौली' से हुई। 'खेल खेल में' हमने यह ब्लास्ट कर दिया'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स को भी दिया टास्क!
इसके साथ अक्षय कुमार ने प्रशंसकों से भी कहा है कि वे भी ऐसी मजेदार रील्स इस गाने पर बनाएं। अभिनेता ने लिखा है, 'अब आप लोग अपन दोस्तों के साथ 'हौली हौली' गाने पर मजेदार रील्स बनाओ और हमारे साथ शेयर करो। जो सबसे अच्छी होगी, उसे हम शेयर करेंगे'। अभिनेता के इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट आ रहे हैं। रितेश भाई आप लाजवाब हो। एक यूजर ने लिखा, 'आप तीनों को एक साथ देखना, कितनी खुशी दे रहा है'।
Mukesh Khanna: मुकेश खन्ना ने अली असगर के दादी के किरदार को बताया फूहड़, पूछा- 'आपको यह अश्लील नहीं लगता?'

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'खेल खेल में' स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर यह कई फिल्मों के साथ क्लैश होगी। इनमें जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' और राजकुमार राव व श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' भी शामिल हैं। इनके अलावा 'थंगालन' और 'डबल इस्मार्ट' जैसी फिल्में भी शामिल हैं। देखना दिलचस्प होगा कि पिछली कई फ्लॉप दे चुके खिलाड़ी के सितारे इस फिल्म से बदलते हैं या नहीं!
Kriti-Dhanush: सोनम के बाद कृति सेनन के 'रांझणा' बनेंगे धनुष! आनंद एल राय की 'तेरे इश्क में' के लिए मिलाया हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed