{"_id":"69173693e2c7f94a0900ae45","slug":"de-de-pyaar-de-2-box-office-collection-day-1-ajay-devgn-rakulpreet-singh-r-madhavan-2025-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"De De Pyaar De 2 Collection: 'दे दे प्यार दे 2' को मिली धीमी शुरुआत, जानें अजय की फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
De De Pyaar De 2 Collection: 'दे दे प्यार दे 2' को मिली धीमी शुरुआत, जानें अजय की फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन
Fri, 14 Nov 2025 07:51 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Fri, 14 Nov 2025 07:51 PM IST
सार
De De Pyaar De Box Office Collection Day 1: अजय देवगन, आर माधवन और रकुल प्रीत की फिल्म दे दे प्यार 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म किया है, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
दे दे प्यार दे 2 कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजय देवगन की रोमांटिक कॉमेडी 'दे दे प्यार 2' 14 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सन ऑफ सरदार 2 के बाद अजय फिर से हल्के-फुल्के अंदाज में बड़े पर्दे पर नजर आए हैं। दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी, लेकिन पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े उम्मीद से कम रहे हैं। शुरुआती अनुमान और बुकिंग ट्रेंड्स के बावजूद फिल्म की ओपनिंग कुछ खास नहीं रही है। बिहार चुनाव के नतीजों की सरगर्मी के बीच फिल्म को धीमी शुरुआत ही मिली है।
विज्ञापन
दे दे प्यार दे 2
- फोटो : Youtube T-series
पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 8.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की ओक्यूपेंसी भी मध्यम रही, खासकर शाम और रात के शोज ने थोड़ी बेहतर पकड़ दिखाई। हालांकि इस आकंड़े में उछाल देखने को मिल सकता है। वीकेंड पर फिल्म को बेहतर रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है।
यह खबर भी पढ़ें: De De Pyar De 2 Review: शुरुआत और अंत शानदार, बीच में भटकी कहानी; अजय पर भारी पड़े माधवन, रकुल हैं कमजोर कड़ी

- फोटो : वीडियो ग्रैब
अजय देवगन की वापसी
2019 में रिलीज हुई दे दे प्यार दे 2 की सफलता के बाद इस सीक्वल को लेकर दर्शकों में काफी चर्चा थी। अजय देवगन फिर से ‘आशीष’ के किरदार में नजर आए हैं, जबकि रकुल प्रीत सिंह ने ‘आयशा’ की भूमिका में वापसी की है। ट्रेलर रिलीज के बाद से उनकी जोड़ी को सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। लेकिन शुरुआती कलेक्शन बताता है कि फिल्म को वीकेंड पर मुंह-जबानी प्रचार और मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ की जरूरत होगी।

- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले पार्ट से तुलना
पहले पार्ट ने रिलीज के समय 10.41 करोड़ की दमदार ओपनिंग ली थी। उस समय फिल्म को 3200 इंडिया और 650 ओवरसीज स्क्रीन मिली थीं। कुल मिलाकर फिल्म ने भारत में 104.13 करोड़, जबकि दुनिया भर में 143 करोड़ की शानदार कमाई की थी। इस बार सीक्वल की शुरुआत अपेक्षाकृत कमजोर रही है, लेकिन रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस ट्रेंड अक्सर वीकेंड पर तेज़ होता है।

- फोटो : एक्स
2025 में रोमांटिक कॉमेडी का मुकाबला कड़ा
इस साल इसी जॉनर में कई बड़ी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। राजकुमार राव की भूल चूक माफ ने पहले दिन लगभग 7 करोड़, जान्हवी कपूर की परम सुंदरी ने 7.25 करोड़, और वरुण धवन–जान्हवी की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने 9.25 करोड़ का ओपनिंग डे कलेक्शन दर्ज किया था। इन आंकड़ों को देखते हुए दे दे प्यार 2 को बेहतर वीकेंड ट्रेंड की जरूरत होगी ताकि यह प्रतिस्पर्धा में टिक सके।