फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arbaaz Khan Spotted With Sshura Actor wife Seen Hiding Baby Bump

Arbaaz Khan: शूरा के साथ नजर आए अरबाज खान, बेबी बंप छिपाती दिखीं पत्नी; वीडियो वायरल

Thu, 05 Jun 2025 01:22 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 05 Jun 2025 01:22 AM IST
सार

सलमान खान के भाई अरबाज खान के घर फिर से खुशियां आने वाली हैं, एक नन्हा मेहमान आने वाला है। सलमान ताऊ जी और अरबाज पिता बनने वाले हैं। हाल ही में 57 साल के अरबाज को पत्नी शूरा के साथ देखा गया। अरबाज ने पहले तो शूरा के साथ पैपराजी को पोज दिए, फिर फोटो के लिए मना करते भी दिखे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। 

विज्ञापन
Arbaaz Khan Spotted With Sshura Actor wife Seen Hiding Baby Bump
अरबाज खान पत्नी शूरा के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

57 साल के अरबाज खान दोबारा पिता बनने वाले हैं। दो साल पहले एक्टर ने शूरा से दूसरी शादी की है। पिछले दिनों अरबाज की पत्नी शूरा बेबी बंप के साथ नजर आईं। अब अरबाज को भी पत्नी शूरा के साथ देखा गया। दोनों ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। इस दौरान अरबाज अचानक पैपराजी को बोले- ‘समझा करो, आप भी जाने दो ना?’ आखिर ऐसा क्यों बोले अरबाज जानिए। 

विज्ञापन

पैपराजी को बात समझने की गुजारिश की 
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा के साथ नजर आए। पैपराजी को दोनों ने फोटो भी दिए। अचानक पैपराजी बोले, ‘मैडम राइट राइट होकर फोटो दीजिए।’ इस पर अरबाज बोले, ‘समझा करो, आप भी जाने दो ना?’। दरअसल, अगर शूरा अलग एंगल से फोटो क्लिक करवातीं तो उनका बेबी बंप नजर आता। ऐसा शायद अरबाज होने देना नहीं चाहते थे। इसके अलावा आज शूरा ने एक लूज ड्रेस भी पहना था, जिससे उनका बेबी बंप नजर नहीं आ रहा था। जबकि कुछ दिन पहले वह टाइट ड्रेस में दिखीं, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आया।  

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद शूरा से शादी
बताते चलें कि अरबाज की शूरा से दूसरी शादी है। दोनों ने साल 2023 में शादी की है। अब अरबाज पिता बनने वाले हैं। अरबाज की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा हैं। मलाइका और अरबाज का भी एक बेटा है। दोनों ने 19 साल की शादी के बाद तलाक लिया। साल 2017 में दोनों का तलाक हुआ। 

ये खबर भी पढ़ें: Viral Video: पहली बार नजर आया शूरा का बेबी बंप, यूजर्स ने पति अरबाज को किया ट्रोल

कैसे हुई अरबाज-शूरा की मुलाकात
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शूरा एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट हैं। वह फिल्म ‘पटना शुक्ला’ में मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रही थीं, इस दौरान अरबाज से मुलाकात हुई। दोनों की दोस्ती हुई, फिर प्यार हुआ। आगे चलकर शूरा और अरबाज ने शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed