फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Crew star Kareena Kapoor celebrating holi in Tanzania wrote May the sky above you always be blue Happy Holi

Kareena Kapoor: मस्ती के मूड में दिखीं 'क्रू' स्टार करीना कपूर, तंजानिया में बेटों संग छुट्टियां मनाती आईं नजर

Tue, 26 Mar 2024 09:34 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 26 Mar 2024 09:34 AM IST
सार


करीना कपूर के फैंस उनकी आगामी फिल्म 'क्रू' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राजेश ए कृष्णन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Crew star Kareena Kapoor celebrating holi in Tanzania wrote May the sky above you always be blue Happy Holi
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

करीना कपूर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'क्रू' की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। करीना इस फिल्म में कृति सेनन और तब्बू के साथ नजर आने वाली हैं। 'क्रू' में करीना कपूर एयर होस्टेस की भूमिका निभा रही हैं। दर्शकों में अभी से ही इस फिल्म के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं अभिनेत्री फिल्म के प्रमोशन से ब्रेक लेकर पति और बच्चों संग छुट्टियां मनाने निकल गई हैं। 
विज्ञापन


तंजानिया में मनाई होली 
'क्रू' स्टार करीना कपूर इन दिनों तंजानिया में छुट्टियां मना रही हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने परिवार के साथ बिताए पलों की कुछ खूबसूरत तस्वीरों को अपने फैंस के साथ साझा किया है। तस्वीरों में करीना पति सैफ अली खान, बेटे तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ नजर आ रही हैं। फोटो साझा करते हुए करीना ने लिखा है, 'आप सबके ऊपर हमेशा नीला और सुंदर आसमान बना रहे।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)



'क्रू' की ओर से दीं होली की शुभकामनाएं
अभिनेत्री करीना कपूर ने फिल्मी अंदाज में अपने फैंस को होली की मुबारकबाद दी है। वे अपनी बात जारी रखते हुए लिखती हैं, 'मेरी 'क्रू' की ओर से आपके 'क्रू' को होली की शुभकामनाएं। आप लोग हमेशा खुश रहिए।' सोशल मीडिया पर करीना का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। तस्वीरों में करीना नीली शर्ट और जींस में नजर आ रही हैं, वहीं सैफ अली खान ग्रे ट्राउजर के साथ हल्के हरे रंग की शर्ट में काफी जंच रहे हैं। 

Monday Box Office: धीमी चाल चल रही 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर', जानें 'मडगांव एक्सप्रेस' समेत अन्य फिल्मों का हाल

'क्रू' की रिलीज डेट 
करीना कपूर के फैंस उनकी आगामी फिल्म 'क्रू' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राजेश ए कृष्णन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं अफवाहों का बाजार गर्म है कि कॉमेडियन कपिल शर्मा भी फिल्म में एक कैमियो करते दिखाई देंगे। 29 मार्च 2024 को 'क्रू' सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed