फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Crew Day 18 Worldwide Box Office: Kriti Sanon Tabu Kareena Kapoor Diljit Dosanjh and Kapil film Collection

Crew Worldwide BO: बॉक्स ऑफिस पर 'क्रू' का धमाल जारी, 150 करोड़ की तरफ तेजी से बढ़े फिल्म के कदम

Mon, 15 Apr 2024 04:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 15 Apr 2024 04:14 PM IST
सार

बीते महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'क्रू' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। देश के साथ-साथ फिल्म विदेशी दर्शकों के बीच भी खूब पसंद की जा रही है।

विज्ञापन
Crew Day 18 Worldwide Box Office: Kriti Sanon Tabu Kareena Kapoor Diljit Dosanjh and Kapil film Collection
क्रू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'क्रू' सिनेमाघरों में टिकी हुई है। यह फिल्म 29 मार्च को रिलीज हुई थी। पहले दिन से ही दर्शकों ने इसे हाथोंहाथ लिया। तीन अभिनेत्रियों के कंधों पर टिकी फिल्म ने कमाल कर दिया, जो अभी तक जारी है। यह फिल्म न सिर्फ देश में शानदार प्रदर्शन कर रही है, बल्कि विदेशों में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने का सिलसिला जारी है। 100 करोड़ क्लब में एंट्री पा चुकी 'क्रू' के कदम अब 150 करोड़ की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन

Mumtaz: जीनत पर फूटा मुमताज का गुस्सा, बोलीं- उनकी अपनी शादी कितनी सफल थी जो वे दूसरों को सलाह देने चली हैं!
विज्ञापन


तीसरा सप्ताह भी शानदार
राजेश ए कृष्णन के निर्देशन में बनी फिल्म 'क्रू' ने पहले और दूसरे सप्ताह शानदार प्रदर्शन किया। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले सप्ताह 43.75 करोड़ जुटाए। वहीं दूसरे सप्ताह की कमाई 21.15 करोड़ रुपये रही। तीसरे सप्ताह में भी फिल्म का जलवा कम नहीं हुआ है। वीकएंड पर एक बार फिर 'क्रू' ने शानदार कारोबार किया। आंकड़ों के मुताबिक रविवार को (17वें दिन) फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.7 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



कितनी हुई दुनियाभर में कमाई?
वर्ल्डवाइड भी यह फिल्म पहले दिन से तूफानी कलेक्शन कर रही है। तीसरे सप्ताह में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' और अजय देवगन की 'मैदान' के बीच भी इसकी चमक कम नहीं हुई है। तीसरा सप्ताहांत भी कमाल रहा। आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को (16वें दिन) इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब चार करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 131.96 करोड़ रुपये हो गया है।
Salman Khan: क्या फायरिंग का सलमान खान के काम पर पड़ेगा असर? 'भाईजान' ने अपनी टीम को दिए ये निर्देश

विमान परिचारिका की भूमिका में तीन अभिनेत्रियां
फिल्म को मजबूत कहानी और अभिनय की वजह से दर्शक सराह रहे हैं। इसमें तब्बू, करीना और कृति के अलावा दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी नजर आए हैं। तीनों अभिनेत्रीं फिल्म में विमान परिचारिका की भूमिका में हैं। तीनों जिस एयलाइन में काम करती हैं, उसके दिवालिया हो जाने के कारण छह महीने तक वेतन नहीं मिल पाता, जिसके चलते इन्हें आर्थिक तंगी झेलनी पड़ती है। तीनो विमान परिचारिका मिलकर गलत काम में हाथ आजमाने निकलती हैं और यहीं से कहानी नया मोड़ लेती है।
Kirron Kher: लगातार दो बार सांसद बनने वाली किरण खेर का खुलासा, इस वजह से किया चुनाव नहीं लड़ने का फैसला
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed