फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Crakk OTT Release Vidyut Jammwal Nora Fatehi Amy Jackson action thriller 26 april on Disney plus Hotstar

Crakk OTT Release: देखो क्रैक का डेडली एक्शन, ओटीटी पर विद्युत का जबरदस्त अंदाज, जानिए कब-कहां देख सकेंगे

Fri, 19 Apr 2024 05:30 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 19 Apr 2024 05:30 PM IST
सार

सिनेमाघरों में सफलता पूर्वक चलने के बाद फिल्म 'क्रैक' को आप अब ओटीटी पर देख पाएंगे। विद्युत जामवाल, नोरा फतेही, अर्जुन रामपाल और एमी जैक्सन की एक्शन फिल्म 'क्रैक जीतेगा तो जिएगा' ओटीटी के इस प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकेंगे।

विज्ञापन
Crakk OTT Release Vidyut Jammwal Nora Fatehi Amy Jackson action thriller 26 april on Disney plus Hotstar
फिल्म क्रैक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कमांडो 2 की आपार सफलता के बाद निर्देशक आदित्य दत्त और अभिनेता विद्युत जामवाल की जोड़ी फिल्म 'क्रैक' के लिए फिर से साथ आई। फिल्म 'क्रैक जीतेगा तो जिएगा' 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में इस फिल्म की सफलता के बाद अब इसे ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। जानिए कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप घर बैठे फिल्म 'क्रैक' देख पाएंगे। 
विज्ञापन


फिल्म की कहानी
एक्शन पैक्ड फिल्म 'क्रैक' की कहानी सिद्धार्थ दीक्षित अक्का सिद्धू (विद्युत जामवाल) के इर्द गिर्द घूमती नजर आएगी। जिसको अपने जीवन में सिर्फ और सिर्फ स्पोर्ट्स और स्टंट के लिए जुनून सवार रहता है। अगर आपने यह फिल्म सिनेमाघर में देखनी मिस कर दी है तो अब आप इसे घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकेंगे।
विज्ञापन


ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
विद्युत जामवाल ने अपने फैंस को 'क्रैक' की ओटीटी रिलीज की जानकारी देकर खुश कर दिया है। विद्युत जामवाल, नोरा फतेही, अर्जुन रामपाल और एमी जैक्सन से सजी इस फिल्म को आप 26 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे। बिना किसी दिक्कत के आप इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आसानी से देख पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां देख सकते हैं फिल्म
विद्युत ने अपनी सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फिल्म की ओटीटी रिलीज के बारे में जानकारी दी। साथ ही अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ''इंडिया की पहली एक्सट्रीम स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म के लिए अब डिजनी प्लस हॉटस्टार का मैदान खुल गया है। देखो क्रैक का डेडली एक्शन। अप्रैल 26 से।''

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)



फिल्म 'क्रैक' की ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट के बाद फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी बेताब नजर आ रहे हैं। अगर आपने अभी तक 'क्रैक' को नहीं देखा तो ये आपके पास एक खास मौका है। 'क्रैक' एक स्पोर्ट्स एडवेंचर एक्शन थ्रिलर है, जिसमें खलनायक की भूमिका में अर्जुन रामपाल नजर आए। अपने स्टंट सीक्वेंस से विद्युत ने दर्शकों का बखूबी दिल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed