IC 814 The Kandahar Hijack: 'आईसी 814' विवाद पर नेटफ्लिक्स की प्रेस कांफ्रेंस, अनुभव सिन्हा ने साधी चुप्पी
मंगलवार को नेटफ्लिक्स हेड मोनिका शेरगिल मंत्रालय के अधिकारियों के सामने पेश हुई। इसके बाद नेटफ्लिक्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। नेटफ्लिक्स की प्रेस कांफ्रेंस में सीरीज के निर्देशक अनुभव सिन्हा के अलावा स्टारकास्ट भी शामिल हुई।
विस्तार
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘आईसी 814- द कंधार हाइजैक’ को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। वर्ष 1999 की कंधार प्लेन हाईजैक की घटना पर आधारित सीरीज के निर्माताओं पर आरोप है कि उन्होंने सीरीज में प्लेन हाइजैक करने वाले अपहरणकर्ताओं के किरदारों के नाम में बदलाव किया है। वे जिस धर्म विशेष से ताल्लुक रखते थे, वह छिपाने की कोशिश हुई है। दो अपहरणकर्ताओं के नाम 'भोला' और 'शंकर' रखे गए हैं। इसे लेकर नेटफ्लिक्स के कंटेंट हेड को भी तलब किया जा चुका है। सीरीज पर चल रहे विवाद के बीच आज मंगलवार को नेटफ्लिक्स ने प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें सीरीज की स्टारकास्ट ने भी हिस्सा लिया।
IC 814: नेटफ्लिक्स ने सीरीज में जोड़े आतंकियों के असली नाम, कहा, कोड नेम के इस्तेमाल की यह रही असली वजह
सीरीज में होगा बदलाव?
नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को जारी बयान में 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' के डिस्क्लेमर में बदलाव की बात कही है। उन्होंने विमान को हाइजैक करने वाले अपहरणकर्ताओं के असली नाम भी जोड़ दिए हैं। दरअसल, सीरीज पर मचे घमासान के बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 2 सितंबर को एक समन जारी किया। यह नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट हेड को भेजा गया था। मंगलवार को नेटफ्लिक्स हेड मोनिका शेरगिल मंत्रालय के अधिकारियों के सामने पेश हुई। इसके बाद नेटफ्लिक्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान होस्ट आरजे मंत्रा ने नेटफ्लिक्स के बयान को पढ़ा।
Buckingham Murders Trailer: 'मैंने ये फिल्म की, क्योंकि मुझे डिटेक्टिव बनना था', ट्रेलर लॉन्च पर बोलीं करीना
अनुभव सिन्हा ने नहीं दिया जवाब
नेटफ्लिक्स की प्रेस कांफ्रेंस में सीरीज के निर्देशक अनुभव सिन्हा के अलावा पंकज कपूर, दीया मिर्जा, नसरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, विजय वर्मा, पत्रलेखा, मनोज पाहवा, पूजा गौर और शो के प्रोड्यूसर्स मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फेंस खत्म होने के बाद जब सीरीज के निर्देशक अनुभव सिन्हा से पूरे विवाद पर राय देने के लिए कहा गया उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
The G.O.A.T: बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग को तैयार विजय की फिल्म, एडवांस बुकिंग में बटोर लिए इतने करोड़
आईबी सचिव से मोनिका शेरगिल की मुलाकात
मालूम हो कि आईबी मिनिस्ट्री ने इस मामले पर नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल को कल सोमवार को तलब किया था। आज मंगलवार को मोनिका शेरगिल ने आईबी सचिव संजय जाजू से मुलाकात की। बैठक के दौरान बताया गया कि ऐसे विषयों से निपटने में संवेदनशील होने की जरूरत है। सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' 29 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें अपहरणकर्ताओं के नाम में हुए बदलावों पर भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने भी आपत्ति जताई है। इसके अलावा कंगना रणौत भी इस मामले पर बोल चुकी हैं। कंगना ने पोस्ट साझा कर कहा, 'ऐसा लगता है कि सेंसरशिप केवल हममें से कुछ लोगों के लिए है, जो इस देश के टुकड़े नहीं चाहते हैं और ऐतिहासिक तथ्यों पर फिल्में बनाते हैं। यह बेहद निराशाजनक और अन्यायपूर्ण है'।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.