फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Controversial movies including oh my god udta punjab ek tha tiger fiza bombay thug life

Controversial Movies: सलमान खान से लेकर परेश रावल तक की फिल्में रह चुकी हैं विवादों में, जानें मूवीज के नाम

Thu, 05 Jun 2025 12:52 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 05 Jun 2025 12:52 PM IST
सार

Controversial Movies: साउथ सुपरस्टार कमल हासन अभिनीत 'ठग लाइफ' को लेकर इस समय विवाद चल रहा है, जिसे आज सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। आइए जानते हैं अभी तक किन फिल्मों को विवादों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
Controversial movies including oh my god udta punjab ek tha tiger fiza bombay thug life
परेश रावल और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता कमल हासन को इस समय कन्नड़ भाषा पर विवादित टिप्पणी को लेकर विरोधों का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से उनकी फिल्म 'ठग लाइफ' को भी भारी विरोध झेलना पड़ रहा और केस कोर्ट में चला गया। लेकिन आज गुरुवार के दिन फिल्म को कर्नाटक राज्य में छोड़कर बाकी सभी जगह रिलीज कर दिया गया है। आइए जानते हैं अभी तक कौन सी फिल्में विवादों में रहीं और क्यों।

विज्ञापन

Controversial movies including oh my god udta punjab ek tha tiger fiza bombay thug life
ओह माय गॉड - फोटो : इंस्टाग्राम

ओह मॉय गॉड
परेश रावल और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'ओह मॉय गॉड', जिसे 2012 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में परेश रावल भगवान के खिलाफ कोर्ट में केस कर देते हैं उनसे अपने नुकसान के मुआवजे की मांग करते हैं। इस फिल्म को भगवान और धर्म के खिलाफ दिखाए  जाने पर विरोधों का सामना करना पड़ा और कुछ ने शिकायत भी दर्ज कराई थी। हालांकि, विवादों के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Controversial movies including oh my god udta punjab ek tha tiger fiza bombay thug life
फिल्म 'उड़ता पंजाब' - फोटो : सोशल मीडिया

उड़ता पंजाब
अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित फिल्म 'उड़ता पंजाब', साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पंजाब में बढ़ रहे ड्रग की लत को दिखाया गया था। इस फिल्म पर राज्य की छवि बिगाड़ने का आरोप लगा था, जिस कारण इसके कई सीन कट किए गए थे और फिर रिलीज किया गया था। इसमें मुख्य भूमिका के तौर पर शाहिद कपूर हैं। हालांकि, इसे कुछ अपशब्दों के चलते पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था।

विज्ञापन

Controversial movies including oh my god udta punjab ek tha tiger fiza bombay thug life
फिल्म 'एक था टाइगर' - फोटो : सोशल मीडिया

एक था टाइगर
सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत 'एक था टाइगर', साल 2012 में रिलीज हुई। यह एक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें भारत-पाकिस्तान के दो खुफिया एजेंट के बीच लव स्टोरी दिखाई गई है। भारत-पाक टकराव के कारण फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था।

Controversial movies including oh my god udta punjab ek tha tiger fiza bombay thug life
फिजा - फोटो : इंस्टाग्राम

फिजा
खालिद मोहम्मद के निर्देशन में साल 2000 में एक रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म 'फिजा' आई। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में ऋतिक रोशन, करिश्मा कपूर और जया बच्चन नजर आए थे। फिल्म में दिखाया जाता है कि अभिनेता ऋतिक आतंकवाद की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। इस फिल्म को मलेशिया में नहीं रिलीज किया गया था, उनका कहना था कि इसमें आतंकवाद के बारे में गलत सोच दिखाई गई है।

Controversial movies including oh my god udta punjab ek tha tiger fiza bombay thug life
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम@m_koirala

बॉम्बे
मनीषा कोइराला और अरविंद स्वामी अभिनीत फिल्म 'बॉम्बे', साल 1995 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में हिंदू-मुस्लिम प्रेमी युगल की कहानी दिखाई गई है। साथ ही उन्हें किस तरह से सांप्रदायिक दंगों का सामना करना पड़ता है इसे भी दर्शाया गया है। विवादित कंटेट होने के कारण सिंगापुर की सरकार ने इसे बैन कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed