फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Consumer Court Orders Salman Khan To Appear In Person Over Misleading Pan Masala Advertisement

60वें जन्मदिन पर मुश्किल में आए सलमान खान! कंज्यूमर कोर्ट ने इस मामले को लेकर किया तलब

Sat, 27 Dec 2025 12:48 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 27 Dec 2025 12:48 PM IST
सार

Salman Khan: अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर सलमान खान मुश्किल में नजर आ रहे हैं। एक मामले को लेकर कोटा की कंज्यूमर कोर्ट ने सलमान खान को तलब किया है।

विज्ञापन
Consumer Court Orders Salman Khan To Appear In Person Over Misleading Pan Masala Advertisement
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड स्टार सलमान खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि राजस्थान के कोटा में मौजूद एक कंज्यूमर कोर्ट ने सलमान खान को तलब किया है। मामला पान मसाला के एक विज्ञापन से जुड़ा है। अदालत ने एक्टर की ओर से जमा किए गए पावर ऑफ अटॉर्नी पर किए गए हस्ताक्षर की फोरेंसिक जांच का भी आदेश दिया है। इस मामले में 20 जनवरी को अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन

सलमान खान पर दर्ज हुआ केस
सलमान खान पर भाजपा नेता और वकील इंद्रा मोहन सिंह हनी की तरफ से 15 अक्तूबर को एक केस दर्ज कराया गया। शिकायत में मोहन सिंह ने इल्जाम लगाया था कि राजश्री पान मसाला और सलमान खान ने अपने प्रोडक्ट को केसर युक्त इलाइची पान मसाला बताकर ग्राहकों को गुमराह किया। उनका कहना है कि केसर 4 लाख रुपये किलो मिलता है। यह मुम्किन नहीं है कि यह 5 रुपये के पान मसाला पाउच में बेचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

Consumer Court Orders Salman Khan To Appear In Person Over Misleading Pan Masala Advertisement
सलमान खान - फोटो : एक्स@BeingSalmanKhan
युवाओं को प्रेरित करता है पान मसाला
सिंह ने दावा किया कि इस तरह के विज्ञापन ग्राहकों को गुमराह करते हैं। उनका विज्ञापन खास कर युवाओं को गुमराह करता है और उन्हें पान मसाला खाने को लेकर प्रेरित करता है। इससे सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है। इससे कैंसर भी हो सकता है।

कभी सलमान पर लगाया था औरतों को पीटने का आरोप; झगड़े के 10 साल बाद एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे हैं रिश्ते

विज्ञापन

हस्ताक्षर में दिखी गड़बड़ी
9 दिसंबर को सुनवाई के दौरान, याचिकाकर्ता ने पावर ऑफ अटॉर्नी पर सलमान खान के हस्ताक्षर पर आपत्ति जताई। सिंह ने दावा किया कि सिग्नेचर में कुछ गड़बड़ी है और जांच की मांग की। उनका इल्जाम है कि सलमान खान के हस्ताक्षर जोधपुर अदालत में किए गए हस्ताक्षर से अलग हैं। आपत्ति पर कार्रवाई करते हुए, कोर्ट ने सिग्नेचर की जांच करने का निर्देश दिया और सलमान खान को अगली सुनवाई में खुद पेश होने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed