Jacqueline Fernandez Song: चिट्टियां कलाइयां से लेकर जुम्मे की रात तक, जैकलीन के किलर डांस मूव्स ने मचाया धमाल
जैकलीन बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। फिल्मों के साथ-साथ जैकलीन अपने गानों से भी दर्शकों को खूब लुभाती हैं। 'चिट्टियां कलाइयां', 'यम्मी यम्मी', 'गेंदा फूल', 'जुम्मे की रात' और 'सौ तरह के' जैसे कई गानों में अपने डांस मूव्स से खूब धमाल मचाया है।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। जैकलीन बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। फिल्मों के साथ-साथ जैकलीन अपने गानों से भी दर्शकों को खूब लुभाती हैं। 'चिट्टियां कलाइयां', 'यम्मी यम्मी', 'गेंदा फूल', 'जुम्मे की रात' और 'सौ तरह के' जैसे कई गानों में अपने डांस मूव्स से खूब धमाल मचाया है। आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनके कुछ गानों पर नजर डालते हैं।
जैकलीन फर्नांडीज का गाना 'पानी पानी' गाना दर्शकों को बहुत पसंद आया। पारंपरिक राजस्थानी पोशाक में जैकलीन बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। रैपर बादशाह के इस गाने को यूट्यूब पर 820 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
'यम्मी यम्मी' गाने में जैकलीन फर्नांडीज के किलर डांस मूव्स ने दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाया। उन्होंने इसमें जबर्दस्त एनर्जी के साथ डांस किया है। अभिनेत्री के इस वीडियो गाने को यूट्यूब पर इसके 150 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं।
जैकलीन फर्नांडीज ने बादशाह के साथ कई गानों में काम किया है। दोनों के 'गेंदा फूल' गाने ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था। इस गाने में बंगाली लड़की के किरदार में नजर आईं जैकलीन ने सभी को अपना दीवाना बना लिया था। इसमें जैकलीन के शानदार डांस ने हर जगह डांस फ्लोर पर धूम मचा दी है। यूट्यूब पर इस गाने के 986 मिलियन से अधिक व्यूज हैं।
जैकलीन के इस गाने ने खूब धमाल मचाया था। 'चिट्टियां कलाइयां' उनका अब तक का सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय गाना रहा है। इसमें उनके डांस मूव्स ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया था। यूट्यूब पर इस गाने को 820 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
'ढिशूम' फिल्म के गाने 'सौ तरह के' में जैकलीन फर्नांडीज की एनर्जी एक अलग ही लेवल पर है। उन्होंने हुक स्टेप को बड़े ही शानदार तरीके से किया था। उन्होंने अपने गानों से ये साबित कर दिया है कि वाकई में बेहद ही शानदार डांसर हैं। 'सौ तरह के' को यूट्यूब पर 94 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
ये गाना वाकई में जैकलीन फर्नांडीज के सबसे शानदार गानों में से एक है। इस गाने में सलमान खान के साथ अभिनेत्री के डांस को खूब पसंद किया गया था। वीडियो में जैकलीन के डांस मूविस से नजर हटाया वाकई में मुश्किल है। 'जुम्मे की रात' को यूट्यूब पर 224 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।