फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chiranjeevi receives Lifetime Achievement Award at UK Parliament become first indian to do this

Chiranjeevi: चिरंजीवी को ब्रिटिश सरकार से मिला ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

Thu, 20 Mar 2025 10:47 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 20 Mar 2025 10:47 AM IST
सार

Chiranjeevi: मेगास्टार चिरंजीवी को ब्रिटिश सरकार से ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ प्राप्त हुआ है। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय अभिनेता बन चुके हैं। लंदन में यूके की संसद में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Chiranjeevi receives Lifetime Achievement Award at UK Parliament become first indian to do this
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम@chiranjeevikonidela

विस्तार

मेगास्टार चिरंजीवी ब्रिटिश सरकार से ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ प्राप्त करने वाले पहले भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं। अभिनेता को सिनेमा और समाज में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 19 मार्च 2025 को लंदन में यूके की संसद में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह विशेष सम्मान अभिनेता के अब तक के सफर और प्रभाव को दर्शाता है। यूके की संसद में चिरंजीवी को मिला यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल है।  

विज्ञापन


चिरंजीवी को किया गया सम्मानित
ब्राइड इंडिया नामक एक प्रमुख संगठन ने पहली बार चिरंजीवी को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार अभिनेता को सिनेमा, सार्वजनिक सेवा और परोपकार में उनके योगदान के लिए दिया गया। यू.के. लेबर पार्टी के सांसद नवेंदु मिश्रा, सांसद सोजन जोसेफ, बॉब ब्लैकमैन इस सम्मान समारोह का हिस्सा थे। यह सम्मान प्राप्त करने के बाद चिरंजीवी के प्रशंसक पुरस्कार समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना को देख कैमरा लेकर दौड़े पैपराजी, अभिनेत्री बोलीं- क्या करोगे इतनी फोटोज का?

विज्ञापन
विज्ञापन


चिरंजीवी को हाल ही में मिले पुरस्कार और सम्मान
साल 2024 में चिरंजीवी को भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया गया। इसी साल अभिनेता का नाम 537 गानों और 156 फिल्मों में 24,000 डांस स्टेप्स के साथ सबसे सफल अभिनेता डांसर के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। उन्हें अक्किनेनी इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा 2024 में एएनआर शताब्दी वर्ष में एएनआर राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।


यह खबर भी पढ़ें: Janhvi Kapoor: RC 16 के सेट पर जान्हवी कपूर को मिला सरप्राइज, राम चरण की पत्नी उपासना ने दिया है स्पेशल गिफ्ट

चिरंजीवी का वर्कफ्रंट
अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह अपनी आगामी फिल्म 'विश्वंभरा' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इसके रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है। वह 'दशहरा' और 'द पैराडाइज' के निर्देशक श्रीकांत ओडेला के साथ भी एक फिल्म में नजर आ सकते हैं, जिसे उनकी अब तक की सबसे हिंसक फिल्म बताया जा रहा है। इस फिल्म का निर्माण अभिनेता नानी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed